प्रकाश पंत की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने किया पौधरोपण

पूर्व वित्त मंत्री स्वर्गीय प्रकाश पंत की प्रथम पुण्यतिथि पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगन ते बिंदुखत्ता में फलदार पौधे रोपे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 10:01 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 10:01 PM (IST)
प्रकाश पंत की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने किया पौधरोपण
प्रकाश पंत की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने किया पौधरोपण

संस, लालकुआं: पूर्व वित्त मंत्री स्वर्गीय प्रकाश पंत की प्रथम पुण्यतिथि पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने बिंदुखत्त्ता के जड़ सेक्टर स्थित जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नीम, अमरूद, आम, लीची सहित फलदार व औषधीय पौधों का रोपण किया। इस दौरान उन्होने स्वर्गीय प्रकाश पंत के चित्र पर पुष्पाजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजलि दी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने स्व. पंत की स्मृतियों को याद करते हुए कार्यकर्ताओं से उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। कहा कि आज हमें स्व पंत की पुण्य तिथि पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट व विधायक नवीन दुम्का ने स्व. पंत के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए क्षेत्रवासियों से धरा को हरा भरा रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता पवन चौहान, मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी, नारायण सिंह बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष भरत नेगी, हेमंत नरूला, जिला महामंत्री प्रदीप जनोटी, कुमाऊं मीडिया प्रभारी उमेश शर्मा, प्रताप बोरा, दिनेश खुल्बे, राम सिंह पपोला, शेखर सम्मल, विद्यालय प्रबंधक रमेश कुनियाल, भगवान सिंह धामी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

उधर भवाली में विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में पौधरोपण कर पौधों के सरंक्षण का संकल्प लिया। वहीं पूर्व पालिकाध्यक्ष अध्यक्ष नीमा बिष्ट के आवास पर आयोजित बैठक में मोदी सरकार के कार्यो को पत्रकों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्कर जोशी, मंडल प्रभारी हरीश भट्ट, मोहन बिष्ट, प्रकाश आर्य, नीमा बिष्ट, नंदकिशोर पांडेय आदि थे। इस मौके पर पौधों की सुरक्षा करने का भी संकल्प लिया गया।

chat bot
आपका साथी