बलूनी के जन्मदिन पर रामनगर में भाजपाइयों ने गरीबों में बांटा कंबल

रामनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने केक काटा। इसके बाद जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए। लोगों ने बलूनी के दीर्घायू की भी कामना की। डेढ़ सौ महिला पुरुष व बुजुर्गों को आमडंडा गांव में टेंट लगाकर गर्म कंबल वितरित किए।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Wed, 02 Dec 2020 03:34 PM (IST) Updated:Wed, 02 Dec 2020 03:34 PM (IST)
बलूनी के जन्मदिन पर रामनगर में भाजपाइयों ने गरीबों में बांटा कंबल
बलूनी के जन्मदिन पर रामनगर में भाजपाइयों ने गरीबों में बांटा कंबल

रामनगर, जेएनएन : रामनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने केक काटा। इसके बाद जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए। लोगों ने बलूनी के दीर्घायू की भी कामना की। बुधवार को भाजपा के पूर्व जिला मंत्री मदन जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ता बलूनी के जन्मदिन के मौके पर वन ग्राम आमडंडा पहुंचे। उन्होंने ठंड से निजात दिलाने के लिए गांव के डेढ़ सौ महिला पुरुष व बुजुर्गों को आमडंडा गांव में टेंट लगाकर गर्म कंबल वितरित किए। इससे पूर्व 150 जरूरतमंद लोगों की सूची तैयार की गई थी।

इस दौरान वक्ताओं ने लोगों को राज्य सभा सदस्य बलूनी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सभा सदस्य बलूनी उत्तराखंड के विकास के लिए प्रयासरत रहते हैं। जनता के हितों के लिए वह काम कर रहे हैं। उनके पद का लाभ उत्तराखंड राज्य को मिल रहा है। भाजपा नेता मदन जोशी व आशीष ठाकुर ने बताया कि बलूनी के जन्मदिन से प्रत्येक वन ग्राम में जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए जाएंगे। जिसकी शुरुआत आमडंडा से की गई है। इस दौरान हेमा टम्टा, दौलत राम, हेमंत बुधोड़ी, प्रकाश, विमली देवी, अरुण कुमार, मदन बिष्ट, विपिन जोशी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी