बूथ की मजबूती और लोगों तक कल्‍याणकारी योजना पहुंचाने से भाजपा की जीत न‍िश्चित

भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने विधान सभा चुनावों के मद्देनजर संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाये जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर से लेकर पन्ना प्रमुख स्तर तक मजबूत रहेंगे तो चुनावो में सफलता मिलनी निश्चित है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 04:35 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 04:35 PM (IST)
बूथ की मजबूती और लोगों तक कल्‍याणकारी योजना पहुंचाने से भाजपा की जीत न‍िश्चित
विपक्ष के पास विरोध के लिए कोई मुद्दा ही नहीं है।

जागरण संवाददाता, रामनगर। भाजपा नगर मण्डल कार्य समिति की बैठक में भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने विधान सभा चुनावों के मद्देनजर संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाये जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर से लेकर पन्ना प्रमुख स्तर तक मजबूत रहेंगे तो चुनावो में सफलता मिलनी निश्चित है। कहा कि केंद्र और राज्य की कल्याणकारी योजनाओं को कार्यकर्ता घर घर पहुचाये।

संगठन के प्रति पूरी तरह से निष्ठावान रहते हुए किसी भी प्रकार का मनमुटाव कार्यकर्ताओ के बीच नही होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नही है। अनर्गल बयानबाजी कर जनता को गुमराह करने में लगे है। लेकिन जनता पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए तैयार बैठी है। सोमवार को अग्रवाल सभा भवन में भावना भट्ट की अद्यक्षता में सम्पन्न कार्यसमिति की बैठक में विधायक दिवान सिंह बिष्ट ने कहा कि जो भी विकास कार्य करवाये जा रहे है जनता तक उनकी जानकारी पहुचाने की जिम्मेदारी प्रत्येक कार्यकर्ता की होनी चाहिए। उन्होंने संगठन से जुड़े सभी मोर्चो के अद्यक्षो से भी पूरी शिद्दत के साथ चुनावो की तैयारियों में जुटने का आवाहन किया। पदाधिकारियों ने कहा कि विपक्ष के पास विरोध के लिए कोई मुद्दा ही नहीं है। इसलिए जासूसी जैसे बेवजह के मुददो में संसद सत्र में बाधा डाली जा रही है। इसके अलावा आज तक कभी भी एक पैसे का भ्रष्टाचार नहीं पकड़ा गया। 70 सालों में जो विकास नहीं हुआ था वह पिछले सात सालों में देश में हुआ है। कोरोना से जिस तरह से सरकार ने लड़ाई लड़ी है। उसकी सारा विश्व सराहना कर रहा है। ऐसे में कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर लोगों को कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराना होगा, भाजपा की जीत निश्चित है।

इसके अलावा पिछले तीन माह में अब तक किये गए कार्यो की समीक्षा की गई। तथा भावी कार्यक्रम के लिए तैयार रहने को कहा गया। इस दौरान नगर मण्डल प्रभारी भारत नेगी, नगर महामंत्री पूरन नैनवाल, मनोज रावत, महिला मोर्चा अद्यक्ष नीमा मठपाल, युवा मोर्चा अद्यक्ष अजय पाल, पूर्व पालिकदयक्ष भगीरथ लाल चौधरी,हिमांशु अग्रवाल, अंजना सुंदरियाल, नवीन करगेती, गणेश रावत, भूपेंद्र खाती, अशोक गुप्ता, मनीष अग्रवाल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी