भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जोशी बोले, यह समय केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां बताने का

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश चंद्र जोशी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने बेहतर काम किया है। स्वास्थ्य शिक्षा सड़क बिजली पानी के इतर भी विकास हुआ है। यह समय सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने का है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sat, 20 Nov 2021 04:58 PM (IST) Updated:Sat, 20 Nov 2021 04:58 PM (IST)
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जोशी बोले, यह समय केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां बताने का
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जोशी बोले, यह समय केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां बताने का

बागेश्वर, जागरण संवाददाता : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश चंद्र जोशी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने बेहतर काम किया है। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली, पानी के इतर भी विकास हुआ है। यह समय सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने का है। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी पूरे प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन करने जा रही है।

शनिवार को भाजपा कार्यालय मंडलसेरा में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन को प्रदेश प्रवक्ता जोशी संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार की प्रत्येक उपलब्धि को चाहे वह सड़कों की हो या फिर देश की आंतरिक सुरक्षा की। श्रीराम मंदिर का निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर नल से जल जैसे विकास धरातल पर तैर रहे हैं। कोरोनाकाल के बावजूद देश का विकास तेजी से हो रहा है। इसके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है। किसान तीन कानून को लेकर आंदोलित थे। जिस पर भी केंद्र ने बड़ा निर्णय लिया है और प्रधानमंत्री ने स्वयं बिलों को समाप्त कर दिया है। कहा कि विपक्षियों ने देश में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश की, लेकिन सरकार ने बेहतर प्रबंधन किया है।

प्रदेश में सड़कों का जाल बिछ रहा है। स्वास्थ्य सुविधाएं पहले से बेहतर हुई हैं। शिक्षा के क्षेत्र में अभिनव प्रयोग हो रहे हैं। आयोजित बैठक की अध्यक्षता तारा सिंह रावत और संचालन सुरेश कांडपाल, राजेंद्र परिहार ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने अतिथियों का स्वागत किया। जिपंअ बसंती देव, रणजीत सिंह भंडारी, दयाल ऐठानी, गोविंद टंगड़िया, सुरेश गढ़िया, मनोहर राम, नीमा धपोला, प्रकाश साह, हरिमोहन ऐठानी आदि को सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी