भाजपा प्रदेश अध्यक्ष करेंगे निरीक्षण, परिवहन मजदूर संगठन के चुनाव सहित जानिए क्या है आज शहर में खास

यहां हम संक्षेप में जानकारी दे रहे हैं। जिससे कि आप भिज्ञ रहें और उनमें शामिल होना चाहते हैं तो वहां पहुंच जाएं। शहर में कौन बड़ा राजनेता मौजूद है रामलीला मंचन में आज क्या खास है आदि जैसी अनेक जानकारी आपको यहां प्रतिदिन दी जाएगी

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 07:19 AM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 07:19 AM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष करेंगे निरीक्षण, परिवहन मजदूर संगठन के चुनाव सहित जानिए क्या है आज शहर में खास
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक आज क्षेत्र का दौरा करेंगे।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : आज शहर में विभिन्न राजनैतिक व धार्मिक गतिविधियों के बारे में यहां हम संक्षेप में जानकारी दे रहे हैं। जिससे कि आप भिज्ञ रहें और उनमें शामिल होना चाहते हैं तो वहां पहुंच जाएं। शहर में कौन बड़ा राजनेता मौजूद है, रामलीला मंचन में आज क्या खास है आदि जैसी अनेक जानकारी आपको यहां प्रतिदिन दी जाएगी, जिससे कि शहर की कोई भी खास गतिविधि आपसे छूट न जाए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आज चुकुम गांव का करेंगे दौरा

रामनगर से 15 किलोमीटर दूर चुकुम गांव आपदा की चपेट में हैं। गांव का संपर्क पूरी तरह कटा हुआ है। लोग परेशान हैं। 23 अक्टूबर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक आज उस क्षेत्र का दौरा करेंगे। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष आसपास क्षेत्रों का भी दौरा करने जाएंगे। इसके अलावा जिला प्रभारी मंत्री यतीश्वरानंद भी शहर में हैं। वह भी आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे।

परिवहन मजदूर संघ की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन आज

उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन आज शनिवार को होगा। संघ के महामंत्री बालकृष्ण शर्मा ने बताया कि प्रदेश प्रतिनिधि सम्मेलन के दूसरे दिन प्रदेश की नई कार्यकारिणी गठित होगी। सुबह नौ बजे से होने वाले कार्यक्रम में भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री बृजेश कुमार शर्मा व भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री शेखरानंद पांडे शामिल होंगे।

लक्ष्मण को शक्ति लगने पर संजीवनी बूटी लेने जाएंगे हनुमान

पीलीकोठी की रामलीला में आज अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति व हनुमान के संजीवनी बूटी लाने और मेघनाथ वध की लीला का मंचन किया जाएगा। इसके अलावा महंत अंगद गिरी आदर्श रामलीला कमेटी नयागांव लछमपुर में अहिरावण वध की लीला का मंचन होगा।

एमबी पीजी कालेज में प्रवेश को लेकर हंगामे के आसार

एमबी पीजी महाविद्यालय में प्रवेश को लेकर आज भी हंगामे के आसार हैं। पहली और दूसरी मैरिट लिस्ट के आधार पर प्रवेश हो चुके हैं। फीस जमा करने का सिलसिला अभी जारी है। शुक्रवार को एक दिन फीस जमा करने के लिए बढ़ाया गया था। आज महाविद्यालय में तीसरी मैरिट लिस्ट जारी हो सकती है।

chat bot
आपका साथी