भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने एग्जिट पोल को सही करार दिया, बोले- इतिहास दोहरा रही भाजपा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने दावा किया कि उत्तराखंड में भाजपा इतिहास दोहराने जा रही। एग्जिट पोल को बिल्कुल सही करार देते हुए कहा कि राष्ट्रवाद से बढ़कर कुछ नहीं।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Tue, 21 May 2019 12:53 PM (IST) Updated:Tue, 21 May 2019 12:53 PM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने एग्जिट पोल को सही करार दिया, बोले- इतिहास दोहरा रही भाजपा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने एग्जिट पोल को सही करार दिया, बोले- इतिहास दोहरा रही भाजपा

रानीखेत, जेएनएन : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने दावा किया कि उत्तराखंड में भाजपा इतिहास दोहराने जा रही। एग्जिट पोल को बिल्कुल सही करार देते हुए कहा कि राष्ट्रवाद से बढ़कर कुछ नहीं। मतदाताओं ने इसी सोच के साथ अपना वोट भाजपा के पक्ष में दिया है। अपनी खुद की जीत से निश्चिंत भट्ट ने यह भी कहा कि केंद्र में अबकी बार फिर मोदी सरकार ही बनने जा रही है। 

गृहनगर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नैनीताल सीट से उम्मीदवार भट्ट ने संक्षिप्त बातचीत में विश्वास भरे लहजे में कहा कि हम उत्तराखंड की पांचों सीटें जीत रहे हैं। इसका फैसला 23 मई को आ जाएगा। उन्होंने एग्जिट पोल को सही बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ देश सुरक्षित है। देश के मतदाताओं ने पहले ही यह मन बना लिया था। उन्हें राष्ट्रवाद के पक्ष में और आतंकवाद के खात्मे के लिए भाजपा से बेहतर और कोई विकल्प नहीं लगा। इसीलिए केंद्र में मोदी दोबारा सरकार बनाएंगे। कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद अजय भट्ट द्वाराहाट रवाना हो गए। जहां उन्होंने मां दूनागिरि के दर्शन किए। 

कार्यकर्ताओं ने लिया हाथों हाथ 

इससे पूर्व गांधी चौक पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ज्योति साह मिश्रा, प्रदेश संयोजक विमला रावत, सुनीता डाबर, सीमा जसवाल, प्रेम शर्मा, हंसादत्त बवाड़ी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : एग्जिट पाेल पर हरदा ने तोड़ी चुप्‍पी, बोले- विश्वास करने लायक नहीं एग्जिट पोल के नतीजे

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड से चार घंटा लंबा आइसलैंड का रोजा, जानिए क्‍या है कारण और कहां है आइसलैंड

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी