यौन उत्पीडऩ के आरोपित विधायक महेश नेगी पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान, एक दो दिन में ले लेंगे फैसला

दुष्कर्म मामले में फंसे द्वाराहाट विधायक महेश नेगी के मामले में भाजपा प्रदेश संगठन अब गंभीर मुद्रा में आ गया है। सांस्कृतिक नगरी पहुंचे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कुछ यही संकेत दिए। कहा कि विधायक नेगी के मामले में बात बहुत आगे बढ़ चुकी है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 09:39 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 01:20 PM (IST)
यौन उत्पीडऩ के आरोपित विधायक महेश नेगी पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान, एक दो दिन में ले लेंगे फैसला
यौन उत्पीडऩ के आरोपित विधायक महेश नेगी पर भापजा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान

अल्मोड़ा, जेएनएन : यौन उत्पीडऩ व दुष्कर्म मामले में फंसे द्वाराहाट विधायक महेश नेगी के मामले में भाजपा प्रदेश संगठन अब गंभीर मुद्रा में आ गया है। सांस्कृतिक नगरी पहुंचे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कुछ यही संकेत दिए। कहा कि विधायक नेगी के मामले में बात बहुत आगे बढ़ चुकी है। अब उनके बारे में सोचने का समय आ गया है। पार्टी स्तर से एक दो दिन में विधायक महेश नेगी पर फैसला ले लिया जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत गुरुवार सायं सांस्कृतिक नगरी पहुंचे। यहां एक सभागार में संक्षिप्त बातचीत में उन्होंने मिशन-2020 की तैयारी व रणनीति पर चर्चा की। एक जवाबी सवाल पर उन्होंने कहा कि अब कुछ तो सोचना ही पड़ेगा। बात बहुत आगे बढ़ गई है। पार्टी संगठन एक दो दिन में अपना फैसला ले लेगी। हालांकि यह स्पष्टï नहीं किया कि प्रदेश नेतृत्व विधायक नेगी को लेकर क्या निर्णय लेने जा रहा है।

अलबत्ता, प्रदेश अध्यक्ष के रुख से स्पष्ट हुआ कि पीडि़त महिला की ओर से उच्च न्यायालय में एक और याचिका दायर कर डीएनए टेस्ट व प्रकरण की सीबीआइ जांच संबंधी याचिका। साथ ही हाईकोर्ट की ओर से बीते रोज विधायक नेगी व सीबीआइ के साथ ही प्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब दाखिल करने के आदेश के बाद ही पार्टी संगठन अब जल्द ही कोई निर्णय ले सकता है।

हम तो चाह रहे जल्द हो कैबिनेट विस्तार

प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कैबिनेट विस्तार संबंधी सवाल पर कहा कि यह मुख्यमंत्री के अधिकार क्षेत्र का मामला है। उस पर सीएम ही निर्णय ले सकते हैं। यह भी जोड़ा कि बतौर प्रदेश अध्यक्ष वह चाहते हैं कि कैबिनेट विस्तार जल्द हो जाय।

chat bot
आपका साथी