भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी आरपी सिंह ने नैनीताल में मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर भरा जोश

भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी और राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी पाल नौका की तरह है। कार्यकर्ता ही किसी पार्टी का बल होता है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 01:51 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 01:51 PM (IST)
भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी आरपी सिंह ने नैनीताल में मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर भरा जोश
भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी आरपी सिंह ने नैनीताल में मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर भरा जोश

नैनताल, जागरण सवाददाता : भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी और राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी पाल नौका की तरह है। कार्यकर्ता ही किसी पार्टी का बल होता है। पाल नौका रूपी पार्टी को सही राह पर ले जाने के लिए कार्यकर्ता नाविक की भूमिका निभाता है।

रविवार को आरपी सिंह ने नैनीताल, भवाली, गरमपानी और बेतालघाट मंडल पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव का समय नजदीक आ गया है। अगले तीन माह तक मंडल से बूथ स्तर तक कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से तैयारियों में जुट जाएं। कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं, किये गए कार्यो को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करें। विरोधी कांग्रेस और आप के कई मुद्दे उनके पास है। जिनको पप्रमुखता से उठाते हुए जनता तक पहुँचाया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओ में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा देश ही नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। जिसके साथ इतने अधिक संख्या में कार्यकर्ता जुड़े हुए हैं।

उन्होंने पार्टी को पाल नौका बताते हुए कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता नाविक है। प्रदेश में भले ही हवा भाजपा के समर्थन में चल रही हो, मगर जब तक कार्यकर्ता नाविक बनकर दिशा नहीं देगा तब तक नाव को सही दिशा नहीं मिल सकती। बैठक में जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, जिला महामंत्री प्रदीप जनौटी, जिला प्रभारी पुष्कर काला, विधानसभा प्रभारी देवेंद्र ढेला, अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अम्बादत्त आर्य, नैनीताल मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, भवाली मंडल अध्यक्ष पुष्कर जोशी, गरमपानी मंडल अध्यक्ष रमेश सुयाल, बेतालघाट मंडल अध्यक्ष प्रताप बोरा, गोपाल रावत, मोहन पाल, बिष्ट, अरविंद पडियार, प्रकाश आर्य, शांति मेहरा, मनोज जोशी, रीना मेहरा, कलावती असवाल, बीना आर्य, कमला आर्य, मोहन नेगी, दया किशन पोखरिया, दीपिका बिनवाल, राहुल पुजारी, विश्वकेतु वैद्य आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी