बागेश्वर में भाजपा ने फूंका विधानसभा चुनाव का बिगुल, बूथ प्रभारियों व कार्यकताओं का सम्मेलन शुरू

कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्येक बूथों के ज्येष्ठ और श्रेष्ठों की जिम्मेदारी बढ़ गई है। उन्हें पार्टी की रीति नीति के अलावा केंद्र और राज्य सरकार के विकास को लेकर लोगों तक पहुंचाना है। उन्हें भाजपा की सरकार बनाने के लिए समझना है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 05:32 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 05:32 PM (IST)
बागेश्वर में भाजपा ने फूंका विधानसभा चुनाव का बिगुल, बूथ प्रभारियों व कार्यकताओं का सम्मेलन शुरू
कहा कि भाजपा राज्य में अगली सरकार बना रही है। जिसको लेकर कार्यकर्ता पूरी तन, मन से अपना योगदान देंगे।

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बुधवार को पार्टी कार्यालय मंडलसेरा में कपकोट विधानसभा के 188 बूथों के ज्येष्ठ और श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव का विगुल फूंकने को कहा गया।

पार्टी के जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। प्रदेश सरकार ने सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि क्षेत्रों में बेहतर काम किया है। लोगों की समस्याओं का निदान हो रहा है। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्येक बूथों के ज्येष्ठ और श्रेष्ठों की जिम्मेदारी बढ़ गई है। उन्हें पार्टी की रीति, नीति के अलावा केंद्र और राज्य सरकार के विकास को लेकर लोगों तक पहुंचाना है। उन्हें भाजपा की सरकार बनाने के लिए समझना है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य में अगली सरकार बना रही है। जिसको लेकर कार्यकर्ता पूरी तन, मन से अपना योगदान देंगे।

इस दौरान पूर्व मंडी परिषद अध्यक्ष गजराज सिंह बिष्ट का भव्य स्वागत किया गया। कपकोट के विधायक बलवंत भौर्याल ने क्षेत्र में किए गए विकास की जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह चुनाव में बढ़चढ़क हिस्सेदारी करेंगे। इस मौके पर जिला महामंत्री सुरेश कांडपाल, सुरेश गढ़िया, राम सिंह कोरंगा, कुंदन परिहार, मनोहर राम, दयाल ऐठानी, पूरन गढ़िया, जिपंअ बसंती देव, गोविंद दानू, गणेश सुरकाली, प्रकाश जोशी, राजेंद्र सिंह, कुंदन रैखोला, योगेश हरड़िया, दलवीर सिंह दानू, पुष्पालता मेहता, नीमा धपोला आदि मौजूद थे। बैठक का संचालन विधानसभा प्रभारी गोविंद सिंह टंगड़िया ने किया।

chat bot
आपका साथी