भाजपा पदाधिकारियों ने भीमताल में चुनाव सह प्रभारी की बैठक का किया बहिष्कार

भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी व राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह चुनावी माहौल बनाने को लेकर जिले में पहुंचे हैं। हल्द्वानी कालाढूंगी व लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की बैठक के बाद वह भीमताल पहुंचे थे लेकिन वहां पर तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी बैठक में ही नहीं पहुंचे।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 06:05 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 06:05 PM (IST)
भाजपा पदाधिकारियों ने भीमताल में चुनाव सह प्रभारी की बैठक का किया बहिष्कार
भाजपा पदाधिकारियों ने भीमताल में चुनाव सह प्रभारी की बैठक का किया बहिष्कार

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी व राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह चुनावी माहौल बनाने को लेकर जिले में पहुंचे हैं। हल्द्वानी, कालाढूंगी व लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की बैठक के बाद वह भीमताल पहुंचे थे, लेकिन वहां पर तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी बैठक में ही नहीं पहुंचे। इन पदाधिकारियों के बैठक में न पहुंचने का कारण विधायक राम सिंह कैड़ा के भाजपा ज्वाइन करने से जोड़ा जा रहा है।

नैनीताल दुग्ध संघ लालकुआं के अध्यक्ष मुकेश बोरा, मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष मनोज साह, पूर्व में चुनाव लड़ चुके वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह बिष्ट, धारी, ओखलकांडा के मंडल अध्यक्ष समेत कुछ जनप्रतिनिधि बैठक में नहीं पहुंचे। बैठक भीमताल के एक होटल में थी। इसमें आगामी चुनाव को लेकर अहम चर्चा होनी थी। वरिष्ठ पदाधिकारियों के इस तरह के बहिष्कार के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। यह स्थिति चर्चा का विषय बनी रही।

मामले को कुछ दिन पहले निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा के भाजपा में शामिल होने को लेकर भी जोड़ा जा रहा है। इस मामले में मुकेश बोरा का कहना था, भाजपा कार्यकर्ता निराश है। उनकी भावना को ठेस पहुंची है। इसी कारण हम बैठक में नहीं गए। वहीं जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट का कहना है कि कुछ वरिष्ठ पदाधिकारी बैठक में शामिल नहीं थे। बैठक में शामिल न होने के संबंध में उनसे वार्ता की जाएगी।

chat bot
आपका साथी