15 नवंबर को अल्मोड़ा आएंगे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा, चुनावी तैयारी को देंगे धार

जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि आगामी 15 नवंबर को होने वाले दौरे में जेपी नड्डा एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता के घर जाकर उनसे मुलाकात करेंगे। दौरे के दौरान वह शहर के प्रतिष्ठित लोगों से मिलेंगे।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Fri, 12 Nov 2021 05:35 PM (IST) Updated:Fri, 12 Nov 2021 05:35 PM (IST)
15 नवंबर को अल्मोड़ा आएंगे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा, चुनावी तैयारी को देंगे धार
वह प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर मोर्चे को जिम्मेदारी दी गई।

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के 15 नवंबर को मुख्यालय पहुचेंगे। कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री पुष्कर काला ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उस पर वह पूर्ण मनोयोग से कार्य करें।

जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि आगामी 15 नवंबर को होने वाले दौरे में जेपी नड्डा एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता के घर जाकर उनसे मुलाकात करेंगे। दौरे के दौरान वह शहर के प्रतिष्ठित लोगों से मिलेंगे। इसके बाद वह प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। उनके कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर मोर्चे को जिम्मेदारी दी गई। सभी लोग पूर्ण मनोयोग से जुट जाएं। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री महेश नयाल ने किया।

इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, महेश नेगी, गोविंद पिलख्वाल, अरविंद बिष्ट मोहन सिंह मेहरा अजय वर्मा महिपाल बिष्ट दर्शन रावत, विनीत बिष्ट, राजेंद्र कैड़ा, सुरेंद्र मेहता, दीपक पांडे, पूनम पालीवाल, कुंदन लटवाल,  गौरव पांडे, कैलाश गुरुरानी,  खड़क सिंह, कृपाल नयाल प्रकाश बिष्ट लीला बोरा मनोज जोशी, अमित शाह,  अर्जुन बिष्ट, सौरभ वर्मा, संजय डालाकोटी,  प्रकाश भट्ट, गोपाल बिष्ट,  ललित मेहता, भोपाल रावत आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। 

chat bot
आपका साथी