भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री गौतम ने कहा, मानव जाति पर अत्याचार हुए तो मोदी ने लिया अवतार

राष्ट्रीय महामंत्री गौतम ने कहा कि कि जब रावण ने अत्याचार किये तो राम ने अवतार लिया कंस ने अत्याचार किये तो कृष्ण ने अवतार लिया जब देश की मानवजाति पर अत्याचार बढ़े तो मोदी ने अवतार लिया।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 08 Aug 2021 05:25 PM (IST) Updated:Sun, 08 Aug 2021 05:25 PM (IST)
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री गौतम ने कहा, मानव जाति पर अत्याचार हुए तो मोदी ने लिया अवतार
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री गौतम ने कहा, मानव जाति पर अत्याचार हुए तो मोदी ने लिया अवतार

नैनीताल, जागरण संवाददाता : राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने हमेशा गरीब व अमीरों के बीच खाई को चौड़ा किया, जबकि मोदी सरकार गरीब कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से इस खाई को पाट रही है। यूपीए राज में 50 हजार रुपये हर बच्चा तक कर्जदार पैदा होता था जबकि भाजपा राज में मातृत्व अवकाश दस सप्ताह करने के साथ बच्चा पैदा होने के बाद महिला को छह हजार की धनराशि दी जाती है। उन्होंने कहा कि जब रावण ने अत्याचार किये तो राम ने अवतार लिया, कंस ने अत्याचार किये तो कृष्ण ने अवतार लिया जब देश की मानवजाति पर अत्याचार बढ़े तो मोदी ने अवतार लिया।

उन्होंने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों की सरकारों पर कोविड काल में देश की छवि खराब करने की साजिश में शामिल होने का गंभीर आरोप लगाया। बोले दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने ऑक्सीजन की ब्लैकमेलिंग की, झारखंड में जीवनरक्षक इंजेक्शन एक्सपायरी किये गए। छतीसगढ़ में वैक्सीन कूड़ाघर में मिली। उन्होंने कहा कि विदेशी ताकतों के हाथों जयचंदों ने कोविड की दूसरी लहर को बुलाया, जबकि दूसरी लहर आई नहीं थी। देश में निवेश बढ़ रहा था तो टूलकिट के माध्यम से साजिश रची गई।

कोविड में तड़पते मरीजों, सिलेंडरों की ब्लैकमेलिंग के बाद तड़पते मरीजों, श्मशान घाट के फोटो भारत की छवि खराब करने को जयचंदों द्वारा भारत विरोधी शक्तियों के पास भेजे गए। मोदी सरकार कोविड काल में 80 करोड़ जनता को मुफ्त अनाज दे रही है। दुनियां के 148 देशों की दवाएं भेजी गई। इससे पहले प्रदेश प्रभारी ने दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। इस अवसर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी को जोरदार स्वागत किया।

इसमें विधायक संजीव आर्य, जिला प्रभारी खिलेंद्र चौधरी, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, मंडल प्रभारी प्रताप बिष्ट, जिला महामंत्री कमल नयन जोशी व प्रदीप जनौटी, नगर अध्यक्ष आनंद बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष भुवन हरबोला व दिनेश आर्य, ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट, भवाली पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, दर्जा मंन्त्री अजय राजौर, अरविंद पडियार, शांति मेहरा, गोपाल रावत, जीवंती भट्ट, दया बिष्ट, भावना मेहरा, अशोक तिवारी, उमेश गड़िया, दयाकिशन पोखरिया, रोहित भाटिया, विश्वकेत, रूचिर साह, हरीश भट्ट, पान सिंह खनी, नीरज मेहरा, हरीश राणा समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी