प्रदेश सह प्रभारी के इंतजार में बैठे रहे भाजपा नेता, दो घंटे देरी से पहुंची कार्यालय

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सह प्रभारी सांसद व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा अरुण वर्मा के इंतजार में पदाधिकारियों को दो घंटे से ज्यादा इंतजार करना पड़ा। रेखा को रामपुर में ही विलंब हो गया था। बैठक 1230 बजे से शुरू हुई।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 01:23 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 01:23 PM (IST)
प्रदेश सह प्रभारी के इंतजार में बैठे रहे भाजपा नेता, दो घंटे देरी से पहुंची कार्यालय
प्रदेश सह प्रभारी के इंतजार में बैठे रहे भाजपा नेता, दो घंटे देरी से पहुंची कार्यालय

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सह प्रभारी, सांसद व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा अरुण वर्मा के इंतजार में पदाधिकारियों को दो घंटे से ज्यादा इंतजार करना पड़ा। रेखा को रामपुर में ही विलंब हो गया था। बैठक 12:30 बजे से शुरू हुई। इसके पहले पार्टी कार्यलय पर प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने तिरंगा फहराया।

कुमाऊं संभाग कार्यालय में प्रदेश सह प्रभारी रेखा को जिला कार्यकारिणी के साथ सुबह 10:30 बजे से बैठक लेनी थी। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई थी। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट समेत तमाम नेता बैठक के लिए कार्यालय पहुंच गए थे। दो घंटे से अधिक समय तक इंतजार करते रहे, लेकिन रेखा नहीं पहुंची। मीडिया प्रभारी संजय दुम्का ने बताया कि वह 12:15 बजे कार्यालय पहुंची। इसके बाद दो बजे पत्रकारों से रूबरू होंगी।

संगठन को मजबूती का देना है मंत्र

हालांकि भाजपा का संगठनात्मक काम हमेशा चलता रहता है, लेकिन पिछले सप्ताह कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कुमाऊं का दौरा किया था। वहीं अभी तक भाजपा के नवनियुक्त प्रभारी दुष्यंत व सह प्रभारी रेखा वर्मा ने भी दौरा नहीं किया था। पार्टी ने संगठन की मजबूती के लिए रेखा वर्मा की बैठक 26 जनवरी को हल्द्वानी के कुमाऊं संभाग कार्यालय में तय कर दी। वह टीम को एक साल बाद होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए मंत्र देंगी। साथ ही अन्य पदाधिकारियों से भी मुलाकात करेंगी।

कार्यालय में फहराया गया झंडा

गणतंत्र दिवस के मौके पर भाजपा कार्यालय में भी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने झंडा फहराया। इस दौरान उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी और कहा कि देश को आजाद करने और फिर संविधान तय करने में हमारे देश के महान विभूतियों ने बहुत कष्ट सहे हैं। हमें संविधान की रक्षा और उसके पालन के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए।

chat bot
आपका साथी