रुद्रपुर के रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ मामले में नामजद भाजपा नेता पद से हटाए गए

रुद्रपुर के अतिथि रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ के मामले में नामजद भाजपा उत्तरी मंडल के महामंत्री राधेश शर्मा को पद से हटा दिया गया है। साथ ही इसकी रिपोर्ट तैयार कर भाजपा के प्रदेश नेतृत्व को भेज दिया गया है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 03:03 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 03:03 PM (IST)
रुद्रपुर के रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ मामले में नामजद भाजपा नेता पद से हटाए गए
रुद्रपुर के रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ मामले में नामजद भाजपा नेता पद से हटाए गए

रुद्रपुर, जागरण संवाददाता : रुद्रपुर के अतिथि रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ के मामले में नामजद भाजपा उत्तरी मंडल के महामंत्री राधेश शर्मा को पद से हटा दिया गया है। साथ ही इसकी रिपोर्ट तैयार कर भाजपा के प्रदेश नेतृत्व को भेज दिया गया है। 11 जनवरी की रात आदर्श कालोनी निवासी पप्पू प्रजापति के अटरिया रोड स्थित अतिथि रेस्टोरेंट में भाजपा उत्तरी मंडल के महामंत्री राधेश शर्मा और उनके परिजनों ने तोड़फोड़ कर दी थी। रेस्टोरेंट स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने भाजपा नेता समेत अन्य पर तोड़फोड़, मारपीट का लूट का केस दर्ज कर लिया था। 

इस मामले में शनिवार को प्रजापति महासभा के पदाधिकारियों ने समाज के लोगों के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा को ज्ञापन सौंपकर भाजपा नेता को पार्टी से निष्कासित करने की भी मांग की थी। रविवार को भाजपा जिला महामंत्री विवेक सक्सेना ने प्रदेश नेतृत्व व जिलाध्यक्ष शिव अरोरा के निर्देश पर उत्तरी मंडल के महामंत्री राधेश शर्मा को अगले आदेश तक महामंत्री पद से हटा दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने बताया कि भाजपा नेता राधेश शर्मा को पद से हटा दिया गया है। पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश नेतृत्व को भेजा जा रहा है।

chat bot
आपका साथी