60 से अधिक सीटें जीतकर बनेगी भाजपा सरकार : बंशीधर भगत

गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में भगत ने कहा कि बागेश्वर महायोजना को समाप्त करने के लिए विधायकों से वार्ता हुई है। जिस पर सरकार जल्द ही निर्णय लेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा से वह लोग जा रहे हैं जो निजी स्वार्थों के चलते भाजपा में आए थे।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 05:30 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 05:30 PM (IST)
60 से अधिक सीटें जीतकर बनेगी भाजपा सरकार : बंशीधर भगत
सरकार व संगठन के कार्यों के दम पर 2022 में साठ से अधिक सीटें जीतकर सत्ता पर काबिज होगी।

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : प्रदेश के शहरी विकास व खाद्य आपूर्ति मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि फिलहाल कोई भी राशन कार्ड निरस्त नही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सस्ता गल्ला विक्रेताओं के ढुलान भाड़े को सरकार शीध्र ही देने जा रही है। सरकार बेहतर काम कर रही है। सरकार के बेहतर कार्यो की वजह से आगामी विधान सभा चुनावों में भाजपा 60 से अधिक सीटें जीत कर पुनः सरकार बनाएगी।

लोनिवि गेस्ट हाउस में गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में भगत ने कहा कि बागेश्वर महायोजना को समाप्त करने के लिए विधायकों से वार्ता हुई है। जिस पर सरकार जल्द ही निर्णय लेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा से वह लोग जा रहे हैं, जो निजी स्वार्थों के चलते भाजपा में आए थे। भाजपा निष्ठावान कार्यकर्ताओं वाली पार्टी है। सरकार व संगठन मिलकर बेहतर कार्य कर रहे हैं।

सरकार व संगठन के कार्यों के दम पर भाजपा 2022 के चुनाव में साठ से अधिक सीटें जीतकर पुनः सत्ता पर काबिज होगी। सस्ता गल्ला विक्रेताओं की हड़ताल को गैरकानूनी करार देते हुए मंत्री ने कहा कि उन्होने सभी जिलों के जिलाधिकारियों को निर्देश दिए है कि वह एक बार सभी सस्ता गल्ला विक्रेताओं के साथ बैठक कर उनसे वार्ता करें। अगर सरकार के निर्णय से गल्ला विक्रेता सहमत नहीं होते है तो उन्हें नोटिस जारी कर लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई अमल में लाए। उन्होंने कहा कि नगर की सीवर लाइन का प्रस्ताव आया है। जिस पर सरकार के स्तर पर कार्रवाई चल रही है।

त्रुटिपूर्ण राशनकार्ड ठीक करने के लिए सरकार ने सभी पूर्ति अधिकारियों को शिविर लगाकर ठीक करने को निर्देशित किया है। कहा कि फिलहाल सरकार का किसी भी राशन कार्डों को निरस्त करने की योजना नही है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, कुंदन परिहार, जगदीश आर्य, गोपाल किरमोलिया, इंद्र सिंह फर्स्वाण, प्रकाश साह, नगर अध्यक्ष भाजपा रमेश तिवारी, ब्लॉक प्रमुख पुष्पा आर्य आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी