भाजपा ने फूंका विधानसभा चुनाव का बिगुल, कार्यकर्ताओं की एकजुटता का आह्वान, विपक्ष पर हमला

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। नैनीताल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जयकारे के साथ बैठक का शुभारंभ कर साफ कर दिया कि विधानसभा चुनाव में मोदी के नाम व काम के साथ पार्टी घर-घर जाएगी।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 12:26 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 05:59 PM (IST)
भाजपा ने फूंका विधानसभा चुनाव का बिगुल, कार्यकर्ताओं की एकजुटता का आह्वान, विपक्ष पर हमला
BJP District Working Committee, nainital news, uttarakhand BJP, nainital news,

नैनीताल, जागरण संवाददात : भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। बैठक में भाजपा सरकार की उपलब्धियों के साथ घर घर जनसंपर्क का निर्णय लिया गया। नैनीताल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जयकारे के साथ बैठक का शुभारंभ कर साफ कर दिया कि विधानसभा चुनाव में मोदी के नाम व काम के साथ पार्टी घर-घर जाएगी। संगठनात्मक मजबूती के साथ कार्यकर्ताओं को बूथ की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया गया। विपक्ष पर कोविड काल में रचनात्मक सहयोग के बजाय नकारात्मकता फैलाने का आरोप लगाया गया।

गुरुवार को नैनीताल क्लब में जिला कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ जिला प्रभारी कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, जिला संगठन प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, विधायक संजीव आर्य, मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया। वंदे मातरम व स्वागत कार्यक्रम व परिचय के साथ बैठक शुरू हुई। जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने सरकार की उपलब्धि गिनाने के साथ ही संगठन की मजबूती का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही पार्टी आगामी चुनाव में जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता का सम्मान किया जाएगा।

प्रभारी मंत्री यशपाल ने कार्यकर्ताओं को सबसे बड़ी पूंजी करार देते हुए कहा कि कोविड काल की मुश्किल परिस्थितियों के बीच सरकार ने बेहतरीन काम किया है। स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ हुई हैं। विकास कार्यों की गति नहीं रुकने दी गई। बैठक में तीन सत्र होंगे। बैठक में रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, प्रदेश मंत्री राजेंद्र बिष्ट, अनुशासन समिति अध्यक्ष दीपक मेहरा, हल्द्वानी के मेयर डॉ जोगेंद्र रौतेला, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, भवाली पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, गजराज बिष्ट, प्रकाश रावत, मनोज साह, अरविंद पडियार, आनंद बिष्ट, गोपाल रावत, विवेक साह, योगेश रजवार, कमल नयन जोशी, प्रदीप जनौटी, मनोज जोशी, अम्बा आर्य, अतुल कुमार, दयाकिशन पोखरिया, प्रताप बिष्ट, विश्वकेतु वैद्य, उमेश गड़िया, अशोक तिवारी समेत करीब दो सौ वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी