बागेश्‍वर जिले में बाइक सवार युवक रपटा, गले में धंस गया सड़ किनारे रखा सरिया, हालत गंभीर

बागेश्‍वर जिले के कपकोट में तेज रफ्तार बाइक रपटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सड़क किनारे रखी सरिया की चपेट में आने से चालक गंभी रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 01:08 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 01:08 PM (IST)
बागेश्‍वर जिले में बाइक सवार युवक रपटा, गले में धंस गया सड़ किनारे रखा सरिया, हालत गंभीर
बागेश्‍वर जिले में बाइक सवार युवक रपटा, गले में धंस गया सड़ किनारे रखा सरिया, हालत गंभीर

बागेश्वर, जागरण संवाददाता : बागेश्‍वर जिले के कपकोट में तेज रफ्तार बाइक रपटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सड़क किनारे रखी सरिया की चपेट में आने से चालक गंभी रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

बीते बुधवार की देर रात स्थानीय निवासी भूपेंद्र चंद्र बाइक लेकर बाजार की तरफ आ रहा था। बचानक वह बाइक से नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे पड़ी सरिया पर जा गिर गया। सरिया उसके गले में धंस गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष मदन लाल दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

डा. बृजेंद्र रावत ने बताया कि युवक के गले में सरिया धंस गई है। खून को रोकने के लिए इंजेक्शन आदि लगाए गए। लेकिन देर रात उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। स्थानीय लोगों ने कहा कि पुलिस ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। उसके बावजूद भी सरिया आदि सड़क पर रखी जा रही है। जिससे संकरी सड़कों में दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने तत्काल सरिया, रेता, बजरी आदि सड़कों से हटाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी