बढ़ती महंगाई के विरोध में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका

शनिवार को भीम आर्मी के लोगों ने बुद्ध पार्क में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। कहा कि कमर तोड़ महंगाई के कारण मध्यम वर्ग एवं गरीब आदमी का बुरा हाल है। पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से रोजमर्रा की सामग्री की कीमतें भी बढ़ रही हैं।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 05:41 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 05:41 PM (IST)
बढ़ती महंगाई के विरोध में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका
प्रदेश सरकार भी केंद्र के नक्शे कदम पर चल पड़ी है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों का विरोध जारी है। डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के बढ़ते दाम के विरोध में शनिवार को भीम आर्मी के लोगों ने बुद्ध पार्क में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।

कहा कि कमर तोड़ महंगाई के कारण मध्यम वर्ग एवं गरीब आदमी का बुरा हाल है। पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ने से रोजमर्रा की सामग्री की कीमतें भी बढ़ रही हैं। सरसों का तेल और रिफाइंड की कीमत भी अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं जिससे लोगों का घर चलाना मुश्किल हो रहा है। 

जिला अध्यक्ष नफीस अहमद खान ने कहा कि प्रदेश सरकार भी केंद्र के नक्शे कदम पर चल पड़ी है। प्रदेश की त्रिवेंद्र सरकार दर्जा मंत्रियों की फौज तैयार कर रही है, जिसका भार आम आदमी पर पड़ेगा। 

इस दौरान सिराज अहमद, जीआर आर्य, बीएल आर्य, रितिक कांत, सुलेमान मलिक, मनीष गौतम, बाबू सिद्दीकी, मोहम्मद फैसल, लोकेश आर्या, ललित मोहन आर्या, मोहम्मद फुरकान, सोनू अंसारी आदि शामिल रहे।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी