त्याग, संघर्ष और बलिदान की प्रतिमूर्ति थे भारत रत्न पंत, जयंती पर बागेश्वर, कपकोट और गरुड़ में दी श्रद्धांजलि

जिलाधिकारी विनीत कुमार ने कहा कि समाज के प्रति सदैव संवेदनशील रहे। कुलीबेगार प्रथा एवं जमीदारी प्रथा को समाप्त किया है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढी को उनके जीवन परिचय को जानने की कोशिश करनी चाहिए और उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Fri, 10 Sep 2021 05:48 PM (IST) Updated:Fri, 10 Sep 2021 05:48 PM (IST)
त्याग, संघर्ष और बलिदान की प्रतिमूर्ति थे भारत रत्न पंत, जयंती पर बागेश्वर, कपकोट और गरुड़ में दी श्रद्धांजलि
मुख्य विकास अधिकारी डीडी पंत के नेतृत्व में तहसील परिसर पर पौधारोपण किया गया।

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 134 वीं जयंत सादगी के साथ मनाई गई। लोनिवि तिराहे और चौक बाजार में पंत पार्क पर कार्यक्रम आयोजित हुए। उधर, कपकोट और गरुड़ में भी जयंती पर भारत रत्न पंत को याद किया गया और उनकी मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए गए। 

जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रमों का जिपंअ बसंती देव, विधायक चंदन राम दास, नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने शुभारंभ किया। उन्होंने पंत के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। उनके जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि भारत रत्न पंत त्याग, संघर्ष, बलिदान की प्रतिमूर्ति के साथ अच्छे प्रशासक, कर्तव्यपरायण और समाजसेवा के लिए समर्पित रहे। जिलाधिकारी विनीत कुमार ने कहा कि समाज के प्रति सदैव संवेदनशील रहे। कुलीबेगार प्रथा एवं जमीदारी प्रथा को समाप्त किया है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढी को उनके जीवन परिचय को जानने की कोशिश करनी चाहिए और उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक गोविंद सिंह भंडारी, नरेन्द्र खेतवाल, ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी समेत विभागीय अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान पंजीकृत दलों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मुख्य विकास अधिकारी डीडी पंत के नेतृत्व में तहसील परिसर पर पौधारोपण किया गया। 
 
कपकोट में याद किए गए भारत रत्न पंत
नगर पंचायत कपकोट में पंत जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। नपंअ गोविंद बिष्ट ने पंत की मूर्ति पर माल्यापर्ण किया। उन्होंने भारत रत्न पंडित पंत को महान देशभक्त, कुशल प्रशासक, बहुआयामी प्रतिभा का धनी बताया। इस दौरान थानाध्यक्ष मदन लाल, विमल ऐठानी, हीरा सिंह ऐठानी, आनंद बल्लभ पांडे आदि मौजूद थे।
chat bot
आपका साथी