भगवानपुर जय सिंह व उजालानगर नगर नलकूप खराब

इस नलकूप पर 10 हजार से अधिक आबादी निर्भर है। जलसंस्थान के मुताबिक शुक्रवार की शाम नलकूप में अचानक खराबी आ गई थी। शनिवार सुबह जांच में मोटर खराब होने का पता चला तो पाइप निकालने का काम शुरू कराया।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 05:04 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 05:04 PM (IST)
भगवानपुर जय सिंह व उजालानगर नगर नलकूप खराब
ईई ने बताया कि शनिवार सुबह दोनों नलकूपों की टेस्टिंग के बाद जलापूर्ति शुरू कर दी गई।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : उजालानगर व शहर से सटे भगवानपुर जय सिंह क्षेत्र को जलापूर्ति करने वाले दो नलकूप फुंक गए हैं। इससे हजारों की आबादी पेयजल संकट से जूझने लगी है। जलसंस्थान ने दोनों स्थानों पर नलकूप मरम्मत के लिए काम शुरू करा दिया है। हालांकि मरम्मत कर जलापूर्ति शुरू करने में एक सप्ताह का समय लगेगा।

उजालानगर में धोबीघाट स्थित नलकूप से घनी आबादी वाले क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति होती है। इस नलकूप पर 10 हजार से अधिक आबादी निर्भर है। जलसंस्थान के मुताबिक शुक्रवार की शाम नलकूप में अचानक खराबी आ गई थी। शनिवार सुबह जांच में मोटर खराब होने का पता चला तो पाइप निकालने का काम शुरू कराया। वहीं, कालाढूंगी रोड स्थित भगवानपुर जय सिंह गांव में दो दिन पहले नलकूप खराब हो गया था। इस नलकूप से भगवानपुर जय सिंह गांव में पानी की आपूर्ति होती है। अधिशासी अभियंता संजय श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों नलकूपों से जुड़े इलाकों में पानी की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए टैंकर लगाए गए हैं। अगर डिमांड बढ़ी तो टैंकरों की संख्या बढ़ायी जाएगी।

दो नलकूपों की मरम्मत पूरी, दमुवाढूंगा वालों को राहत

दमुवाढूंगा को जलापूर्ति करने वाले दोनों नलकूपों की मरम्मत का काम पूरा करा लिया गया है। इससे एक सप्ताह से पेयजल संकट से परेशान क्षेत्रवासियों को राहत मिली है। फारेस्ट चौकी व देवनगरी नलकूप की मोटर फुंक गई थी। हजारों की आबादी जलसंकट से जूझ रही थी। ईई ने बताया कि शनिवार सुबह दोनों नलकूपों की टेस्टिंग के बाद जलापूर्ति शुरू कर दी गई।

राधा कृष्ण विहार व जमुना विहार में जलसंकट गहराया

पीलीकोठी स्थित राधा कृष्ण विहार व जमुना विहार में जलसंकट गहराया है। क्षेत्रवासियों ने कालोनी को आने वाला पानी इंजीनियर्स इनक्लेव व नीलकंठ विहार में डायवर्ट करने का आरोप लगाया है। लोगों की शिकायत बढऩे पर अधिशासी अभियंता ने राधा कृष्ण विहार का दौरा किया। उन्होंने बताया कि जलसंकट के कारण का पता लगाकर जलापूर्ति दुरुस्त करने का काम शुरू कराया गया है। दो दिन में कालोनी की जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी