शहीदे आजम भगत सिंह के भतीजे अभय सिंह की कोरोना से मौत

शहीदे आजम भगत सिंह के भतीजे अभय सिंह संधू का कोरोना से निधन हो गया है। वह परिवार के साथ पंजाब के नवा शहर जिले के पैतृक गांव खटखटकला में रहते थे। उनके निधन पर निकट संबंधियों के मुताबिक अभय सिंह संधू कोरोना से संक्रमित थे।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 08:00 AM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 05:57 PM (IST)
शहीदे आजम भगत सिंह के भतीजे अभय सिंह की कोरोना से मौत
शहीदे आजम भगत सिंह के भतीजे अभय सिंह की कोरोना से मौत

बाजपुर, संवाद सहयोगी : शहीदे आजम भगत सिंह के भतीजे अभय सिंह संधू का कोरोना से निधन हो गया है। वह परिवार के साथ पंजाब के नवा शहर जिले के पैतृक गांव खटखटकला में रहते थे। उनके निधन पर निकट संबंधियों के मुताबिक अभय सिंह संधू कोरोना से संक्रमित थे। उन्हें उपचार के लिए मोहाली पंजाब के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका शुक्रवार को निधन हो गया। अभय सिंह संधू सरदार कुलवीर सिंह के बेटे थे। कुलवीर सिंह शहीदे आजम भगत सिंह के छोटे भाई थे। अभय सिंह के निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने भी शोक जताया है।

अभय सिंह संधू के निधन की सूचना पर बाजपुर में रहने वालेे शहीदे आजम भगत सिंह के पौत्र विश्वजीत संधू, गुरुचरण सिंह गोल्डी, आदर्श कन्या इंटर कॉलेज के अध्यक्ष डा.नरेंद्र खत्री, श्रीनिवास मित्तल, वेद प्रकाश गोयल, इंद्रजीत सिंह आदि ने भी शोक व्यक्त किया है। बताते चलें कि शहीदे आजम भगत सिंह के दो भाई तराई में आकर बस गए थे, जिसमें राजेंद्र सिंह का परिवार अभी भी बाजपुर के जनता फार्म में रहता है जबकि रणवीर सिंह का परिवार वापस पंजाब चला गया था। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी