पूर्व मुख्‍यमंत्री कोश्यारी बोले, सोशल मीडिया के जरिए करें बूथ का गठन

भाजपा कुमाऊं सोशल मीडिया एवं आइटी विभाग की बैठक में सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि सोशल मीडिया का प्रयोग अच्छे कार्यों के लिए करना चाहिए।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 18 Feb 2019 10:21 AM (IST) Updated:Mon, 18 Feb 2019 07:55 PM (IST)
पूर्व मुख्‍यमंत्री कोश्यारी बोले, सोशल मीडिया के जरिए करें बूथ का गठन
पूर्व मुख्‍यमंत्री कोश्यारी बोले, सोशल मीडिया के जरिए करें बूथ का गठन

हल्द्वानी, जेएनएन : भाजपा कुमाऊं सोशल मीडिया एवं आइटी विभाग की बैठक में सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि सोशल मीडिया का प्रयोग अच्छे कार्यों के लिए करना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव के लिए सोशल मीडिया के जरिए गठन बूथ स्तर तक करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि सरकार की जनता के लिए जो सुविधाएं दी हैं वह सोशल मीडिया के जरिए कार्यकर्ताओं को आम जनता तक पहुंचाएं। इस दौरान राजीव बब्बर सोशल मीडिया प्रभारी उत्तराखंड और गजराज सिंह बिष्ट प्रदेश महामंत्री उत्तराखंड ने कहा कि सोशल मीडिया का गठन बूथ स्तर तक करना चाहिए। जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कहा कि सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं को फेसबुक, व्हाटसएप के माध्यम से ट्विटर का भी प्रयोग करना चाहिए। इस दौरान मीडिया संयोजक भुवन जोशी ने प्रगति रिपोर्ट भी रखी। इस मौके पर तमाम लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : चाइना की तर्ज पर भारत में भी वेस्ट कुकिंग ऑयल से बनेगा डीजल, जानिए

chat bot
आपका साथी