दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक से मिले भगत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन व राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशक से भेंट की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Nov 2020 08:20 PM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2020 08:20 PM (IST)
दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक से मिले भगत
दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक से मिले भगत

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन व राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशक से भेंट की। इस दौरान भगत ने दोनों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तीन दिवसीय दिल्ली प्रवास पर हैं। बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करने के दौरान उत्तराखंड के राष्ट्रीय राजमार्गो से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। भगत ने गडकरी को उत्तराखंड आने का निमंत्रण भी दिया। शिक्षा मंत्री निशंक से मुलाकात के दौरान भगत ने उत्तराखंड में केंद्रीय विद्यालयों सहित विभिन्न विषयों पर वार्ता की। भगत ने निशक को उनकी साहित्यिक उपलब्धियों के लिए वातायन अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मान (लंदन) से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी और कहा कि इस सम्मान से साहित्य जगत व देश खुद को सम्मानित महसूस कर रहा है। भगत के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता तरुण बंसल भी मौजूद रहे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

हल्द्वानी : भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष योगेश रजवार का विकासखंड धारी के कसियालेख में स्वागत किया गया। यहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रजवार ने कहा कि वर्तमान में पहाड़ों में पलायन रोकने के लिए युवाओं को केंद्र सरकार व राज्य सरकार के आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत चल रही योजनाओं से जुड़ना होगा। युवा आगे बढ़ेगा तो देश आगे बढ़ेगा। उन्होंने संगठन से अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने का आह्वान किया। इस दौरान मंडी समिति अध्यक्ष मनोज साह, जिला उपाध्यक्ष रघुवर जोशी, मंडल अध्यक्ष कैलाश गुणवंत, दीप चंद्र मेलकानी, आलम नगदली, पूर्व मंडल अध्यक्ष हेमंत बिष्ट आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी