पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बेहड़ ने किच्छा से चुनाव लड़ने की जताई इच्छा, कहा- टिकट मांगना सबका अधिकार

बेहड़ ने कहा कि टिकट मांगना सबका अधिकार है। वह भी किच्छा से चुनाव लडऩे की इच्छुक हैंं। वह सात चुनाव लड़े हैं जिसमें पांच चुनाव किच्छा से ही लड़े हैं। कांग्रेस को किच्छा में मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 08:15 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 08:15 PM (IST)
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बेहड़ ने किच्छा से चुनाव लड़ने की जताई इच्छा, कहा- टिकट मांगना सबका अधिकार
वह संगठन के हर निर्णय के साथ कंधे से कंधा मिला कर चलने के लिए तैयार है।

जागरण संवाददाता, किच्छा : पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ ने कहा कि टिकट मांगना सबका अधिकार है। वह भी किच्छा से चुनाव लडऩे की इच्छुक हैंं। वह सात चुनाव लड़े हैं, जिसमें पांच चुनाव किच्छा से ही लड़े हैं। कांग्रेस को किच्छा में मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे है।

एक फरवरी को अपना जन्मदिन किच्छा की जनता के साथ मनाने का एलान कर चुके पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ ने गुरुवार को किच्छा में उसकी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि किच्छा की जनता ने उन्हें हमेशा अपना प्यार दिया है। संगठन के लिए हर कोई काम कर रहा है, हर व्यक्ति महत्वपूर्ण है। सब अपनी दावेदारी कर सकत हैं। मकसद सिर्फ कांग्रेस को मजबूत करने का होना चाहिए। यह संगठन तय करेगा कि कौन उन्हें किच्छा की सीट जीत कर दे सकता है। उन्होंने भी अपनी भावनाओं से संगठन को अवगत करा दिया है। अंतिम निर्णय संगठन को लेना है। वह संगठन के हर निर्णय के साथ कंधे से कंधा मिला कर चलने के लिए तैयार है।

बेहड़ की दावेदारी पर प्रदेश सचिव ने खोला मोर्चा

बेहड़ की दावेदारी पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव संजीव कुमार ङ्क्षसह ने मोर्चा खोलते हुए विरोध का एलान कर दिया। उन्होंने जारी एक बयान में कहा कि बेहड़ पिछले कई वर्षों से रुद्रपुर में रहकर पार्टी की सेवा कर रहे हैं। उन्हें वहीं से चुनाव लडऩा चाहिए। किच्छा में लंबे समय से जनता की सेवा कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को चुनाव में दावेदारी करने का मौका मिलना चाहिए। जनता की स्थानीय प्रत्याशी की मांग को देखते हुए यदि बाहर का कोई भी प्रत्याशी किच्छा से चुनाव लडऩे आएगा तो पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ता उसका विरोध करेंगे।

chat bot
आपका साथी