No lockdown in Uttarakhand : उत्तराखंड में नहीं लगेगा लॉकडाउन, रेमडिसिविर की डेढ़ लाख इंजेक्शन उपलब्ध होगी : सीएम

No lockdown in Uttarakhand सीएम बचदा को श्रद्धांजलि देने के बाद सर्किट हाउस पहुंचे थे। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि अस्पताल में दवाइयों की कोई कमी नहीं होगी। पीपीई किट से लेकर अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। जरूरत पडऩे पर अस्पतालों में बेडों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 11:15 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 11:15 PM (IST)
No lockdown in Uttarakhand : उत्तराखंड में नहीं लगेगा लॉकडाउन, रेमडिसिविर की डेढ़ लाख इंजेक्शन उपलब्ध होगी : सीएम
सीएम ने कहा कि सार्वजनिक वाहन 50 फीसद क्षमता से ही चलेंगे। फिलहाल किराया नहीं बढ़ाया जाएगा।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : No lockdown in Uttarakhand : सीएम तीरथ सिंह रावत ने कहा कि कोरोना नियंत्रण के लिए सरकार प्राथमिकता से जुटी है। हर स्तर पर पूरी निगरानी की जा रही है। प्रदेश में मास्क पहनने से लेकर रात्रि कफ्र्यू और प्रत्येक रविवार को पूरे दिन का कफ्र्यू लगाया गया है। फिलहाल प्रदेश में लॉकडाउन नहीं लगेगा। जल्द ही रैमडेसिविर के डेढ़ लाख इंजेक्शन उपलब्ध हो जाएंगे।

सोमवार को सीएम बचदा को श्रद्धांजलि देने के बाद सर्किट हाउस पहुंचे थे। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि अस्पताल में दवाइयों की कोई कमी नहीं होगी। पीपीई किट से लेकर अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। जरूरत पडऩे पर अस्पतालों में बेडों की संख्या बढ़ाई जाएगी। होटलों को भी अधिगृहित किया गया है। जरूरत के अनुसार अस्पतालों में मेनपावर भी बढ़ाया जा रहा है। सीएम ने कहा कि सार्वजनिक वाहन 50 फीसद क्षमता से ही चलेंगे। फिलहाल किराया नहीं बढ़ाया जाएगा। जनता की जेब पर बोझ नहीं डाला जाएगा।

बोले, मास्क पहनने के लिए सख्ती जरूरी

सीएम ने कहा कि कोविड महामारी चुनौती है। इस दौरान पूरी सख्ती बरती जाएगी। मास्क लगाना जरूरी है, जो मास्क नहीं लगाएगा। उससे 500 रुपये दंड लगाया जाएगा। फिलहाल स्कूलों को बंद किया है। बार्डर पर भी आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट दिखाना जरूरी कर दिया है। अधिकारियों से इस नियम का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हंै। साथ ही लोगों को भी सहयोग करने की अपील की गई है।

आपदा में हड़ताल करना उचित नहीं

सर्किट हाउस में सीएम ने उपनलकर्मियों के हड़ताल के बारे में डीएम धीराज सिंह गब्र्याल से जानकारी ली। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि आपदा के समय हड़ताल उचित नहीं है। यह आपदा एक्ट का उल्लंघन है। इस पर कार्रवाई के लिए भी मुख्य सचिव को निर्देशित किया गया है। हमारी सरकार कर्मचारियों का ध्यान रखेगी। हमने कहा है कि उपनलकर्मचारियों को नहीं निकाला जाएगा। उनके हितों का उचित ध्यान रखा जाएगा।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी