रामनगर में सुबह-शाम टहलने जा रहे तो हो जाएं सावधान, बाघ-बाघिन कर सकते हैं हमला

पिछले दो सप्ताह से कोसी बैराज पुल व टेड़ा क्षेत्र में बाघिन मंडरा रही हैं। सोमवार रात में बाईपास पुल पर बाघ मंडराता दिख गया। वाहन स्वामियों ने रात में बाघ की तस्वीरें कैमरे में कैद की। बाघ की फोटो लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को भी भेजी।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Tue, 12 Jan 2021 11:30 PM (IST) Updated:Tue, 12 Jan 2021 11:30 PM (IST)
रामनगर में सुबह-शाम टहलने जा रहे तो हो जाएं सावधान, बाघ-बाघिन कर सकते हैं हमला
कोसी रेंजर ललित जोशी ने बताया कि बाघ बाईपास पुल के समीप कोसी में पानी पीने जाता है।

जागरण संवाददाता, रामनगर (नैनीताल) : यदि आप सुबह व शाम मार्निंग वाक पर जाने के शौकीन है तो सावधान हो जाएं। रामनगर में अब आबादी के पास अंधेरे में हिंसक वन्य जीव मंडराने लगे हैं। रात में बाईपास पुल पर बाघ घूमता मिला। जिसकी तस्वीर लोगों ने कैद की। वन विभाग ने कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया है।

हल्द्वानी बाईपास पुल रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत आता है। पिछले दो सप्ताह से कोसी बैराज पुल व टेड़ा क्षेत्र में बाघिन मंडरा रही हैं। सोमवार रात में बाईपास पुल पर बाघ मंडराता दिख गया। वाहन स्वामियों ने रात में बाघ की तस्वीरें कैमरे में कैद की। बाघ की फोटो लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को भी भेजी। कोसी बैराज व बाईपास पुल पर ही लोग सुबह व शाम को टहलने के लिए जाते हैं। ऐसे में लोगों की सुरक्षा का भी खतरा बना हुआ है। एक माह पूर्व ही मार्निंग वाक पर निकली महिला के कुत्ते पर गुलदार ने हमला कर दिया था। बमुश्किल महिला बच पाई।

कोसी रेंजर ललित जोशी ने बताया कि बाघ बाईपास पुल के समीप कोसी में पानी पीने जाता है। संभवत: वह कई बार दिख जाता है। बाईपास पुल के समीप सुबह व शाम सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। लिहाजा लोग भी सुबह व शाम अंधेरे में घूमने के लिए वन क्षेत्र के आसपास न जाएं।

chat bot
आपका साथी