अल्मोड़ा जिले में ट्रैक्टर चालक को रौंदते हुए खाई में गिरी बारात की कार

आल्मोड़ा के धैलाछीना में बारात का वाहन वापसी के दौरान अनियंत्रित हो खाई में जा गिरा। हादसे में सड़क किनारे फोन पर बात कर रहा व्यक्ति भी चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आपातकालीन 108 से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 10:01 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 10:01 AM (IST)
अल्मोड़ा जिले में ट्रैक्टर चालक को रौंदते हुए खाई में गिरी बारात की कार
अल्मोड़ा जिले में ट्रैक्टर चालक को रौंदते हुए खाई में गिरी बारात की कार

धौलछीना (अल्मोडा) जागरण संवाददाता : आल्मोड़ा के धैलाछीना में बारात का वाहन वापसी के दौरान अनियंत्रित हो खाई में जा गिरा। हादसे में सड़क किनारे फोन पर बात कर रहा व्यक्ति भी चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आपातकालीन 108 से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जिला आपदा प्रबंधन की टीम मौके की ओर रवाना हो गई।

बागेश्वर से शेराघाट के समीप बूढ़ाधार गांव में मंगलवार को बारात पहुंची। वापसी में वाहन यूके02 1827 का चालक नशे की हालत में वाहन वापसी ले जाने लगा। वाहन कुछ आगे पहुंचा ही था कि असंतुलित होकर करीब 50 फीट नीचे गहरी खाई में गिर गया। वाहन ने अपनी चपेट में सड़क किनारे फोन पर बात कर रहे हैं रामनगर निवासी प्रीतम (31) को भी चपेट में ले लिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक ट्रैक्टर चालक बताया जा रहा है।

घटना की सूचना घटना से आसपास हड़कंप मच गया। क्षेत्रवासियों ने राजस्व पुलिस को सूचना दी।वाहन में फंसे घायलो वाहन से बाहर निकालने का अभियान शुरू किया। 108 सेवा की मदद से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेराघाट भिजवाया गया। रेस्क्यू अभियान में राजस्व उपनिरीक्षक निखिल त्यागी, कृपाल सिंह, बसंत सिंह नेगी, योगेश चम्याल, अर्जुन सिंह, सुनील वाणी, शेखर, अर्जुन सिंह आदि ने मदद की।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी