दमुवाढूंगा में निर्माणाधीन पिछोड़ा डेवलेपर के निर्माण पर रोक 17 तक बढ़ाई

विपक्षी की ओर सेे शपथपत्र पेश कर बताया गया कि सात मंजिल तक निर्माण कार्य कर लिया है। ऐसे में रोक के आदेश को हटाया जाए। कोर्ट ने साफ कहा कि यह निर्माण केंद्रीय नियमावली के विरुद्ध है। इसमें याचिकाकर्ता का 33 प्रतिशत हिस्सा भी है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 11:55 AM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 11:55 AM (IST)
दमुवाढूंगा में निर्माणाधीन पिछोड़ा डेवलेपर के निर्माण पर रोक 17 तक बढ़ाई
याचिका में कहा कि इस भूमि पर से कई पेड़ काटे गए हैं। अगली सुनवाई 17 दिसंबर नियत की है।

जागरण संवाददाता, नैनीताल : हाई कोर्ट ने हल्द्वानी के दमुवाढूंगा में निर्माणाधीन पिछोड़ा डेवलपर के निर्माण कार्य पर रोक के आदेश को 17 दिसंबर तक आगे बढ़ाते हुए याचिकाकर्ता से शपथपत्र पेश करने को कहा है। विपक्षी की ओर सेे शपथपत्र पेश कर बताया गया कि सात मंजिल तक निर्माण कार्य कर लिया है। ऐसे में रोक के आदेश को हटाया जाए। कोर्ट ने साफ कहा कि यह निर्माण केंद्रीय नियमावली के विरुद्ध है। इसमें याचिकाकर्ता का 33 प्रतिशत हिस्सा भी है। अगली सुनवाई 17 दिसंबर नियत की है।

शुक्रवार को वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा की एकलपीठ में दमुवाढूंगा हल्द्वानी निवासी मेजर निधि सिंह की याचिका पर सुनवाई हुई। याचिका में कहा है कि उनके पिता कर्नल हुकम सिंह ने दमुवाढूंगा हल्द्वानी में जमीन खरीदी थी। 2014 तक यह क्षेत्र ग्रामीण में था, फिर नगर निगम हल्द्वानी में शामिल किया गया।  2017 में उनके पिता की मृत्यु हो गयी। पिता की तीन संतानें मेजर निधि सिंह, कर्नल अनिमेश सिंह व प्रीति सिंह हैं। पिता की मृत्यु के बाद निधि सिंह ने म्यूटेशन के लिए तहसील में प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनके भाई अनिमेश सिंह ने झूठे अनापत्ति प्रमाण पत्र बनाकर यह संपत्ति अपने नाम करा ली।

इस संबंध में निधि सिंह की ओर  से एक वाद सिविल जज सीनियर डिवीजन हल्द्वानी के समक्ष दायर किया गया तो सिविल जज की कोर्ट नेे अपने आदेश में कहा कि अनिमेश सिंह ने सभी जगह से अनापत्ति प्रमाण पत्र लिए हैं, इसलिए वह इस भूमि पर निर्माण कर सकते हैं और यह भूमि उनकी ही है। सिविल जज के आदेश को निधि सिंह ने याचिका दाखिल कर उच्च न्यायालय में चुनौती दी। याचिका में यह भी कहा कि इस भूमि पर से कई पेड़ काटे गए हैं। अनिमेश सिंह ने यह भूमि अपनी पत्नी की गिफ्ट भी कर दी है। जिस पर वह पिछोड़ा डेवलपर के नाम से दो सौ के करीब फ्लैट्स बना रही हैं।

chat bot
आपका साथी