रुद्रपुर सड़क हादसे में बाजपुर निवासी व्यक्ति की मौत, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार बाजपुर निवासी वर्कशॉप कर्मचारी की मौत हो गई। इसका पता चलते ही मृतक के स्वजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वाहन के संबंध में पुलिस जानकारी जुटाने में जुट गई है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 01:38 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 01:38 PM (IST)
रुद्रपुर सड़क हादसे में बाजपुर निवासी व्यक्ति की मौत, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
रुद्रपुर सड़क हादसे में बाजपुर निवासी व्यक्ति की मौत, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार बाजपुर निवासी वर्कशॉप कर्मचारी की मौत हो गई। इसका पता चलते ही मृतक के स्वजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही वाहन के संबंध में पुलिस जानकारी जुटाने में जुट गई है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक ग्राम हरिपुरा, बाजपुर निवासी 52 वर्षीय गुंसाई दत्त जोशी पुत्र स्व.देवी दत्त जोशी रुद्रपुर में एक वर्कशॉप में काम करते थे। शनिवार रात वह वर्कशॉप से वापस घर की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जब वह बाइक से जाफरपुर के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गुंसाई दत्त जोशी लहुलूहान हो गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देख वहां से गुजर रहे लोगों ने घायल गुंसाई दत्त जोशी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसका पता चलते ही मृतक की पत्नी कुसुम जोशी और अन्य स्वजन तथा नाते रिश्तेदार जिला अस्पताल पहुंच गए।

गुंसाई दत्त की लाश देखकर स्वजनों में कोहराम मच गया। बाद में सिडकुल चौकी प्रभारी मुकेश मिश्रा पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली, साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी ममता बोहरा ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गुंसाई दत्त जोशी की मौत हुई है। वाहन का पता लगाया जा रहा है, इसके लिए हाइवे पर जगह जगह लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। बताया कि जल्द ही वाहन और उसके चालक का पता लगा लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी