ओमिक्रोन की दस्तक पर बागेश्वर जिला प्रशासन सतर्क, स्टेजिंग एरिया कौसानी और काफलीगैर किए एक्टिव

कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी विनीत कुमार ने आयोजित बैठक में अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका इजराइल समेत 11 देशों में ओमिक्रोन तेजी से फैल रहा है। जिसकी रोकथाम और नियंत्रण के लिए भारत और राज्य सरकार ने दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 05:54 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 05:54 PM (IST)
ओमिक्रोन की दस्तक पर बागेश्वर जिला प्रशासन सतर्क, स्टेजिंग एरिया कौसानी और काफलीगैर किए एक्टिव
पुलिस कोविड गाइडलाइन का सख्ती से अनुपालन कराएगी। नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रोन की बाहरी देशों में दस्तक देने पर जिला प्रशासन सतर्कत हो गया है। सीमाओं पर निगरानी बढ़ा दी गई है। टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सीमाओं पर निगरानी बढ़ा दी गई है। स्टेजिंग एरिया कौसानी और काफलीगैर को एक्टिव कर दिया गया है।

सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी विनीत कुमार ने आयोजित बैठक में अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका, इजराइल समेत 11 देशों में ओमिक्रोन तेजी से फैल रहा है। जिसकी रोकथाम और नियंत्रण के लिए भारत और राज्य सरकार ने दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिनका कड़ाई से अनुपालन किया जाना है। बाहरी देशों से आने वाले लोगों पर नजर रखनी है। किसी भी प्रकार की लापवारही नहीं बरतनी है। सीमाओं पर आरटीपीसीआर सैपलिंग निर्वाय रूप किया किया जाएगा। स्वास्थ्य महकमा ओमिक्रोन के बारे में लोगों को जागरूक करेगा। पुलिस कोविड गाइडलाइन का सख्ती से अनुपालन कराएगी। नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। 

विदेश से आने वालों को क्वारंटाइन किया जाएगा। सैंपल जांच के लिए देहरादून भेजे जाएंगे। ओमिक्रोन को रोकने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दिया जाएगा। कांडा, कपकोट में आक्सीजन जेनरेशन प्लांट शीघ्र शुरू किया जाएगा।बैठक में एसपी अमित श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी, एसडीएम हरगिरी, पारितोष वर्मा, राजकुमार पांडे, डा. हरीश पोखरिया, डा. एनएस टोलिया, डा. प्रमोद जंगपांगी, डा. राजेश गुंज्याल, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, ईओ राजदेव जायसी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी