उखड़ती सांसों को ऑक्सीजन के लिए पहुंचे पहाड़, दिल्ली में नहीं मिला बेड व ऑक्सीजन

दिल्ली से आए दो संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने चिकित्सकों को बताया कि दिल्ली में बेड ऑक्सीजन आदि की व्यवस्था नहीं हो रही थी। रिश्तेदार को फोन किया तो उन्होंने यहांं समुचित व्यवस्था की जानकारी दी। इस पर वे यहां इलाज के लिए आए हैं।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 06:20 AM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 06:20 AM (IST)
उखड़ती सांसों को ऑक्सीजन के लिए पहुंचे पहाड़, दिल्ली में नहीं मिला बेड व ऑक्सीजन
चिकित्सकों ने बताया कि दोनों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : दिल्ली में कोरोना संक्रमित दो लोगों को इलाज के लिए बेड, ऑक्सीजन व अन्य व्यवस्थाएं नहीं मिली। इसके बाद रिश्तेदार के कहने पर दोनों संक्रमित इलाज के लिए बागेश्वर आ गए। यहां उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

जिला कोविड अस्पताल और कोविड केयर सेंटर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब तो बाहरी राज्यों से भी यहां इलाज के लिए पहुंचने लगे हैं। दिल्ली से आए दो संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने चिकित्सकों को बताया कि दिल्ली में बेड, ऑक्सीजन आदि की व्यवस्था नहीं हो रही थी। जब यहां रहने वाले रिश्तेदार को फोन किया तो उन्होंने समुचित व्यवस्था की जानकारी दी। इस पर वे यहां इलाज के लिए आए हैं। दोनों मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले हैं। चिकित्सकों ने बताया कि दोनों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल दोनों संक्रमितों की हालत स्थिर है। अगर कोई दिक्कत होगी तो फिर हायर सेंटर रेफर किया जाएगा।

वैक्सीन खत्म, 20 केंद्रों में नहीं हुआ टीकाकरण

जिले में वैक्सीन खत्म होने से कई केंद्रों में टीकाकरण नहीं हो पाया। टीकाकरण के लिए आए लोगों को घंटों इंतजार के बाद वापस लौटना पड़ा। सोमवार को 20 में से केवल छह केंद्रों में ही टीकाकरण का कार्य हो सका। एसीएमओ डा. प्रमोद जंगपांगी ने कहा कि वैक्सीन खत्म होने से टीकाकरण नहीं हो पाया। वैक्सीन की सात हजार वॉयल मंगलवार शाम तक पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद ही टीकाकरण हो पाएगा।

कोरोना संक्रमित का सुरक्षित प्रसव

पांखू जिला पिथौरागढ़ निवासी गर्भवती महिला प्रसव पीड़ा होने पर जिला अस्पताल पहुंची। यहां कोविड-19 टेस्ट में वह कोरोना पाजिटिव पाई गईं। स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. रीमा उपाध्याय ने पीपीई किट पहनकर गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव किया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं और जिला अस्पताल में ही अगल वार्ड में रह रहे हैं। कुछ दिनों बाद दोनों का कोरोना संक्रमण की जांच की जाएगी।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी