घर में घुसकर गनप्‍वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार

बिंदुखेड़ा निवासी युवक के घर में घुसकर उसकी पत्नी से तमंचे के बल पर दुष्कर्म का प्रयास किया गया। आरोप है कि विरोध करने पर तमंचे के बट से उस पर वार किए गए। जिससे वह घायल हो गई।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 12:51 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 05:40 PM (IST)
घर में घुसकर गनप्‍वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार
घर में घुसकर गनप्‍वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : बिंदुखेड़ा निवासी युवक के घर में घुसकर उसकी पत्नी से तमंचे के बल पर दुष्कर्म का प्रयास किया गया। आरोप है कि विरोध करने पर तमंचे के बट से उस पर वार किए गए। जिससे वह घायल हो गई। शोर होने पर आसपास के लोग जुटे तो आरोपित उसकी पत्नी से सोने के जेवरात लूटकर फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

ग्राम बिंदुखेड़ा निवासी हरपाल सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी और छोटी पुत्री के साथ रहता है। गांव के ही शेरा सिंह, परमजीत सिंह तथा हरप्रीत सिंह उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखते हैं। 24 जुलाई को उसकी पत्नी के चाचा आने वाले थे, ऐसे में वह उन्होंने लेने के लिए चला गया। इस दौरान उसकी पत्नी घर में अकेली ही थी। इसी बीच शेरा सिंह, परमजीत सिंह और हरप्रीत सिंह तमंचे और तलवार लेकर जबरन उसके घर में घुस आए। इस दौरान उन्होंने उसकी पत्नी को पकड़ लिया और उससे अश्लील हरकत करते हुए उससे दुष्कर्म का प्रयास करने लगे।

पत्नी के विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपितों ने तमंचा तान लिया और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने तमंचे से जानलेवा हमला किया, लेकिन फायर मिस हो गया। इसके बाद आरोपितों ने उसकी पत्नी पर तमंचे के बट से हमला कर लहुलूहान कर दिया। शोर होने पर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपित उसकी पत्नी के सोने के जेवरात लूट कर धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल बिजेंद्र शाह ने बताया कि जांच की जा रही है। इसके बाद आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी