पार्षद प्रकाश धामी की हत्या में फरार आरोपित की कुर्की

12 नवंबर 2020 को भाजपा समर्थित पार्षद प्रकाश धामी की उसके घर के बाहर की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। फरार चल रहे आरोपित के घर की पुलिस ने कुर्की कर दी है। मामले में पुलिस पहले ही आठ आरोपितों को जेल भेज चुकी है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 09:21 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 09:21 PM (IST)
पार्षद प्रकाश धामी की हत्या में फरार आरोपित की कुर्की
पुलिस ने फरार आरोपित के खिलाफ इनाम भी घोषित करने जा रही है।

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : पार्षद प्रकाश धामी की हत्या के बाद फरार चल रहे आरोपित के घर की पुलिस ने कुर्की कर दी है। इस मामले में पुलिस पहले ही आठ आरोपितों को जेल भेज चुकी है। पुलिस ने फरार आरोपित के खिलाफ इनाम भी घोषित करने जा रही है। 

12 नवंबर 2020 को भाजपा समर्थित पार्षद प्रकाश धामी की उसके घर के बाहर की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने घटना का खुलासा किया तो उसकी मौत का कारण राजनैतिक प्रतिद्वंद्विता सामने आई थी। जिस पर पुलिस ने पूर्व सभासद राजेश गंगवार उसके भाई अन्नू गंगवार के साथ ही राजकुमार उर्फ बिट्टू, अतुल राठौर, दिनेश शर्मा, जय कुमार, विनय वर्मा उर्फ बंटू, रोहित राठौर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हत्याकांड में नौंवा आरोपित ङ्क्षरकू शर्मा उर्फ पंडित पुत्र मुकेश शर्मा निवासी वार्ड नंबर पांच जग्गापुरा थाना दिमानी जिना मुरैना मध्य प्रदेश फरार है। सीओ अमित कुमार ने बताया रुद्रपुर से गई पुलिस टीम ने आरोपित ङ्क्षरकू शर्मा के घर की कुर्की कर सामान मध्य प्रदेश पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। सीओ अमित कुमार ने बताया कि रम्पुरा पुलिस चौकी इंचार्ज अनिल जोशी के नेतृत्व में टीम एमपी में गई थी।

टोल प्लाजा पर चालकों और टोल कर्मियों में विवाद

जसपुर : राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित हल्दुआ साहू टोल प्लाजा पर टैक्स वसूली को लेकर वाहन चालकों और टोल प्लाजा कर्मचारियों में विवाद हो गया। मौके पर पहुंचे विधायक आदेश चौहान ने राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य पूरा होने तक टोल टैक्स लेना बंद करा करा दिया। 

एक दिसंबर से हल्दुआ साहू स्थित टोल प्लाजा पर कर्मचारियों ने वाहनों से टोल टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है। छोटे सवारी वाहन चालकों ने टोल प्लाजा पर पहुंचकर टैक्स वसूली का विरोध किया। इस दौरान आसपास के ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंच गए। जिसके बाद हंगामे की जानकारी मिलते ही विधायक आदेश चौहान भी मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने टोल टैक्स लेना बंद करा दिया। विधायक ने टोल प्लाजा अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर कहा कि जब तक राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो जाता, तब तक टोल टैक्स नहीं वसूला जाना चाहिए।

विधायक ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों से पूर्व में कहा था कि जब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक स्थानीय वाहन चालको से टैक्स नहीं वसूला जाए। अधिकारियों ने उन्हें आश्वस्त भी किया था। इस अवसर पर सुरजीत ढिल्लों, राहुल गहलोत, हिमांशु नंबरदार, अमनप्रीत ङ्क्षसह, गजेंद्र चौहान, नईम प्रधान आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी