शनिवार रात धरती के करीब से गुजरेगा Asteroid, इन्‍होंने ही खत्‍म कर दिया था Dinosaur का अस्तित्‍व

पृथ्वी पर संकट के बादल मंडराते रहते हैं। क्षुद्र ग्रहों (Asteroid) की मार धरती को सहनी पड़ती है। डायनासोर (dinosaur) जैसे विशालाकाय जीवों का अस्तित्व मिटाने में भी इन्हीं का हाथ रहा है। अब एक और बड़े आकार का क्षुद्र ग्रह (Asteroid) धरती के पास से गुजरने वाला है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 08:13 AM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 08:13 AM (IST)
शनिवार रात धरती के करीब से गुजरेगा Asteroid, इन्‍होंने ही खत्‍म कर दिया था Dinosaur का अस्तित्‍व
शनिवार रात धरती के करीब से गुजरेगा Asteroid, इन्‍होंने ही खत्‍म कर दिया था डायनासोर का अस्तित्‍व

जागरण संवाददाता, नैनीताल : पृथ्वी पर संकट के बादल मंडराते रहते हैं। क्षुद्र ग्रहों (Asteroid) की मार आए दिन धरती को सहनी पड़ती है। डायनासोर (dinosaur) जैसे विशालाकाय जीवों का अस्तित्व मिटाने में भी इन्हीं का हाथ रहा है। अब एक और बड़े आकार का क्षुद्र ग्रह (Asteroid) धरती के पास से गुजरने वाला है। हालांकि इससे धरती को किसी तरह से नुकसान की आशंका नहीं है।

आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज (ARIES) के खगोल विज्ञानी डा. शशिभूषण पांडे के अनुसार इस वर्ष अभी तक 92 क्षुद्र ग्रह(Asteroid) धरती के करीब से गुजर चुके हैं। इनमें से एक मीटर से भी कम आकार के तीन दर्जन पिंडों के तो धरती के पास पहुंचने की जानकारी ही नहीं थी। ऐसे पिंडों से धरती को कोई खतरा भी नहीं होता है, क्योंकि करीब पहुंचते ही पृथ्वी के वातावरण से टकराकर जलकर नष्ट हो जाते हैं।

अब एक क्षुद्र ग्रह (Asteroid) 24-25 जुलाई को धरती के करीब से गुजरेगा। इसका नाम 2008 जीओ 20 है। इसका आकार दो सौ मीटर से अधिक है। यह आठ किलोमीटर प्रति सेकेंड की गति से आगे बढ़ रहा है। यह करीब से गुजरेगा तो पृथ्वी से इसकी दूरी करीब 28 लाख किमी दूर होगी। इसके बाद इस वर्ष तीन और विशाल आकार के क्षुद्र ग्रह धरती के करीब से गुजरेगे।

एपोफिश से टकराने की आशंका नहीं

कुछ समय पहले तक विज्ञानी आशंका जता रहे थे कि पृथ्वी के लिए सबसे खतरा एपोफिश नामक क्षुद्र ग्रह से है, जो 2036 में धरती के करीब आएगा और इसके टकराने की आशंका प्रबल जताई जा रही थी। मगर नासा के ताजा अध्ययन के मुताबिक यह भी धरती के करीब से होकर गुजर जाएगा। विज्ञानी मानते हैं कि क्षुद्र ग्रहों से धरती से टकराने की आशंका बनी रहती है। एक मीटर से छोटे आकार के पिंड अक्सर धरती के वातावरण से टकराते रहते है। इसके अलावा धूमकेतु भी धरती के लिए बड़ा खतरा है। इनके टकराने की आशंका भी बनी रहती है।

chat bot
आपका साथी