सफाई परखने के लिए रोज एक वार्ड में जाएंगे सहायक नगर आयुक्त व नगर स्वास्थ्य अधिकारी

हल्द्वानी की सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के लिए नए नगर आयुक्त ने जरूरी कदम उठाए हैं। दोनों सहायक नगर आयुक्त व नगर स्वास्थ्य अधिकारी रोजाना एक-एक वार्ड जाकर स्थलीय निरीक्षण करेंगे। दैनिक कार्यों की निगरानी के लिए सफाई निरीक्षक व नायकों को वाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 08:27 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 08:27 AM (IST)
सफाई परखने के लिए रोज एक वार्ड में जाएंगे सहायक नगर आयुक्त व नगर स्वास्थ्य अधिकारी
सफाई परखने के लिए रोज एक वार्ड में जाएंगे सहायक नगर आयुक्त व नगर स्वास्थ्य अधिकारी

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : हल्द्वानी की सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के लिए नए नगर आयुक्त ने जरूरी कदम उठाए हैं। दोनों सहायक नगर आयुक्त व नगर स्वास्थ्य अधिकारी रोजाना एक-एक वार्ड जाकर स्थलीय निरीक्षण करेंगे। स्वच्छता से जुड़े दैनिक कार्यों की निगरानी के लिए सफाई निरीक्षक व नायकों को वाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया है।

शहर को स्वच्छ बनाने के लिए यह पहल की गई है। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने शनिवार सुबह नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मनोज कांडपाल के साथ गौलापार बाइपास स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण भी किया। गेट पर बिखरा कूड़ा देकर वह काफी नाराज हुए। जिसे हटाने के लिए मशीन लगाने के निर्देश दिए। कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डंप हो इसके लिए भी जरूरी निर्देश दिए। इसके लिए सुरक्षा कर्मी को जवाबदेह बनाया गया है। रास्ते में कूड़ा फेंकने वाले वाहन की फोटो वाट्सएप ग्रुप पर उपलब्ध कराने को कहा है। जिससे उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई होगी।

एसएनए होंगे वार्ड के प्रभारी

वार्डों में सफाई कार्य की निगरानी व स्वच्छ भारत मिशन का प्रभावी अनुपालन कराने के लिए दोनों सहायक नगर आयुक्त को प्रभारी नियुक्त किया जाएगा। सोमवार से यह व्यवस्था लागू होगी।

स्वच्छता पर विशेष फोकस होकर काम किया जाना है। वाट्सएप ग्रुप से निगरानी के साथ फील्ड में जाकर भी निरीक्षण किया जाएगा। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन को भी प्रभावी बनाया जाएगा।

-पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त

प्रापर्टी सर्वे को लेकर निदेशालय ने मांगे सुझाव

ड्रोन आधारित प्रापर्टी सर्वे को लेकर शनिवार को शहरी विकास निदेशालय ने वर्चुअली माध्यम से अधिकारियों की बैठक लेकर जरूरी सुझाव मांगे। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि प्रापर्टी सर्वे, डेटा एकत्रीकरण को लेकर बात हुई है। जल्द ही प्रॉपर्टी सर्वे शुरू किया जाना है।

chat bot
आपका साथी