वेदों में हिंदू शब्द को लेकर आर्य समाज के पुरोहित की शंकराचार्य से बहस, जानिए फिर क्‍या हुआ

गोवर्धन मठ पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती इन दिनों उत्‍तराखंड प्रवास पर हैं।तीसरे दिन गुरुवार को रुद्रपुर में प्रवचन व संवाद कार्यक्रम में शंकराचार्य से आर्य समाज के पुरोहित की वेदों में हिंदू शब्‍द को लेकर बहस हो गई।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 09:00 AM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 09:00 AM (IST)
वेदों में हिंदू शब्द को लेकर आर्य समाज के पुरोहित की शंकराचार्य से बहस, जानिए फिर क्‍या हुआ
वेदों में हिंदू शब्द को लेकर आर्य समाज के पुरोहित की शंकराचार्य से बहस, जानिए फिर क्‍या हुआ

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : गोवर्धन मठ पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती इन दिनों उत्‍तराखंड प्रवास पर हैं। हल्‍द्वानी, नैनीताल के बाद वह रुद्रपुर में भक्‍तों को दीक्षा देने के साथ प्रबुद्धजनों से संवाद कर रहे हैं। तीसरे दिन गुरुवार को प्रवचन व संवाद कार्यक्रम में शंकराचार्य से आर्य समाज के पुरोहित की वेदों में हिंदू शब्‍द को लेकर बहस हो गई। वेदों में हिंदू शब्द की प्रमाणिकता के सवाल पर उन्होंने जिज्ञासा शांत करने की कोशिश भी की लेकिन आर्य समाज के पुरोहित निरंतर सवाल करते रहे। आखिरकार शंकराचार्य नाराज हो उठे तो विधायक व अन्य लोगों पुरोहित को कार्यक्रम से बाहर लेकर चले गए।

ऐसे हुई बहस की शुरुआत

गुरुवार को शाम छह बजे शहर के एक होटल में संवाद कार्यक्रम चल रहा था। जगतगुरु शंकराचार्य ने जीव, सनातन धर्म, राजनीति व आध्यात्म पर प्रबुद्धजनों के सवालों के जवाब दिए। इसी बीच आर्य समाज के पुरोहित प्रभात कुमार आर्य ने प्रश्न पूछा कि चारों वेदों में कौन सा ऐसा मंत्र है, जिसमें हिंदू शब्द है। शंकराचार्य ने एक-एक कर वेद, उपनिषद और तुलसीदास जी की विनय पत्रिका से श्लोक लेते हुए हिंदू व हिंदुत्व की परिभाषा को विस्तार से बताना शुरू किया। तभी प्रभात कुमार ने बीच में ही बात काटकर इस पर असंतुष्टि जताई।

पुरोहित के चुप न होने से शंकराचार्य नाराज

प्रभात कुमार ने कहा कि वह इस उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं। इस पर शंकराचार्य उन्हें बार-बार चुप होने को कहते रहे। पुरोहित के भी तर्क जारी रहे तो शंकराचार्य नाराज हो गए और बोले क्या वह संवाद कार्यक्रम में बाधा डालने की मंशा से आए हैं। ऐसे में आयोजन स्थल पर शोर होने लगा। मामला शांत न होता देख रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल व भारत भूषण चुघ ने पुरोहित को शांत कराया और उन्हें सभागार के बाहर ले गए। कुछ देर के लिए संवाद कार्यक्रम रुक गया।

chat bot
आपका साथी