विधायक राजकुमार ठुकराल के हमलावरों की गिरफ्तारी को बरेली व रामपुर में दबिश

विधायक राजकुमार ठुकराल और पूर्व ग्राम प्रधान पर हुए जानलेवा हमले के आरोपित की तलाश में पुलिस ने रामपुर और बरेली में दबिश दी। साथ ही कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही हमलावर को गिरफ्तार कर ली जाएगी।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 11:12 AM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 01:44 PM (IST)
विधायक राजकुमार ठुकराल के हमलावरों की गिरफ्तारी को बरेली व रामपुर में दबिश
सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि हमलावर की तलाश की जा रही है।

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : एलाइंस कालोनी गेट पर विधायक राजकुमार ठुकराल और पूर्व ग्राम प्रधान पर हुए जानलेवा हमले के आरोपित की तलाश में पुलिस ने रामपुर और बरेली में दबिश दी। साथ ही कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही हमलावर को गिरफ्तार कर उसके साथियों के संबंध में भी जानकारी जुटा ली जाएगी।

शनिवार रात गदरपुर, रामकोट के पूर्व ग्राम प्रधान नरेंद्र छाबड़ा की कार सामिया लेक सिटी निवासी तरन सिंह कहलो की कार से टकरा गई थी। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। यह देख वहां से गुजर रहे विधायक राजकुमार ठुकराल ने बीच बचाव किया। इससे नाराज तरन सिंह ने विधायक राजकुमार ठुकराल फर पिस्टल से फायर झोंक दिया, हालांकि इससे विधायक बाल बाल बच गए लेकिन दूसरी गोली से नरेंद्र छाबड़ा घायल हो गए थे।

इस मामले में पुलिस ने तरन सिंह के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। 60 घंटे बाद भी आरोपित की गिरफ्तारी न होने पर सोमवार को पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। साथ ही रामपुर और बरेली में दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला।

सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि हमलावर की तलाश की जा रही है। उसका मोबाइल नंबर भी सर्विलांस पर लगाया गया है। उस तक पहुंचने के लिए संदिग्धों के साथ ही उसके परिचितों से भी पूछताछ की जा रही है। बताया कि जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी