अमृत महोत्सव : नैनीताल में सेना के जवान दिखाएंगे करतब, सेनानियों और वीर नारियों का होगा सम्‍मान

आजादी की 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित किए जा रहा अमृत महोत्सव में भारतीय सेना द्वारा भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव के दौरान जांबाज जवानों स्वतंत्रता सेनानियों वीर नारियों को सम्मानित किया जाएगा। नैनीताल में भी डोगरा रेजीमेंट द्वारा समारोह आयोजित किया जाएगा।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 08:26 AM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 08:26 AM (IST)
अमृत महोत्सव : नैनीताल में सेना के जवान दिखाएंगे करतब, सेनानियों और वीर नारियों का होगा सम्‍मान
अमृत महोत्सव : नैनीताल में सेना के जवान दिखाएंगे करतब, सेनानियों और वीर नारियों का होगा सम्‍मान

जागरण संवाददाता, नैनीताल : आजादी की 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित किए जा रहा अमृत महोत्सव में भारतीय सेना द्वारा भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव के दौरान जांबाज जवानों, स्वतंत्रता सेनानियों, वीर नारियों को सम्मानित किया जाएगा। नैनीताल में भी डोगरा रेजीमेंट द्वारा समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें सेना जवानों के साथ ही एनसीसी कैडेट और स्कूली छात्र भी प्रतिभाग करेंगे।

मंगलवार को फ्लैट्स मैदान पर सेना के अधिकारियों ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि 24 सितंबर से 31 अक्टूबर तक अमृत महोत्सव का आयोजन होना है। 24 सितंबर को नैनीताल और अल्मोड़ा में उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें मेजर जनरल चरणजीत सिंह देवगन मुख्य अतिथि होंगे। 28 सितंबर को चौखुटिया से 75 सैनिकों का एक दल कुमाऊं क्षेत्र के 75 गावों के लिए रवाना किया जाएगा। दल द्वारा चौखुटिया, द्वाराहाट, भिकियासैंड़़, सल्ट और स्याल्दे समेत 15 गांवों में जाकर कोविड और साफ सफाई को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। तीन अक्टूबर को ट्रैकिंग अभियान का समापन चौखुटिया में होगा। साथ ही पौधारोपण अभियान बच्चों की ट्रैकिंग, साइकलिंग, मोटरबाइक अभियान चलाए जाएंगे।

नैनीताल में भी आयोजित होंगे कई कार्यक्रम

सेना के अधिकारियों ने बताया कि डोगरा रेजीमेंट द्वारा नैनीताल में आयोजित उद्घाटन समारोह में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सेना के जवानों द्वारा मार्शल आर्ट प्रदर्शन, पाइप बैंड डिस्प्ले पर देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति, हिमांचल और पंजाब के लोकगीत व लोकनृत्यों की प्रस्तुति, साथ ही साइकिल और बाइक स्ट्रंट पेश किए जाएंगे। साथ ही शहर के स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी