अर्जुन की आंख सैनिटाइजेशन पर, गौलापार-चोरगलिया में फ्री बांट रहे 2000 लीटर सैनिटाइजर

पूर्व बीडीसी मेंबर अर्जुन बिष्ट संकट के समय में गौलापार व चोरगलिया के गांवों को सैनिटाइज करने की कोशिश में जुटे हैं। छिड़काव के लिए दो हजार लीटर सैनिटाइज खरीदने के बाद वह लोगों को फ्री में बांट रहे हैं।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 10:30 AM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 01:34 PM (IST)
अर्जुन की आंख सैनिटाइजेशन पर, गौलापार-चोरगलिया में फ्री बांट रहे 2000 लीटर सैनिटाइजर
सैनिटाइज होने पर इलाके में डेंगू का खतरा भी कम होता है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : गौलापार स्थित खेड़ा गांव के पूर्व बीडीसी मेंबर अर्जुन बिष्ट संकट के समय में गौलापार व चोरगलिया के गांवों को सैनिटाइज करने की कोशिश में जुटे हैं। छिड़काव के लिए दो हजार लीटर सैनिटाइज खरीदने के बाद वह लोगों को फ्री में बांट रहे हैं। आम लोगों के साथ-साथ ग्राम प्रधान व बीडीसी मेंबर भी अर्जुन से मदद ले चुके हैं।

कोरोना काल में नगर निगम द्वारा शहरी क्षेत्र में खुद के टैंकरों से सैनिटाइज किया जा रहा है। वार्ड दर वार्ड अभियान चल रहा है। सैनिटाइज होने पर इलाके में डेंगू का खतरा भी कम होता है। वहीं, पिछले साल लॉकडाउन में विधायक निधि के जरिये ग्रामीण इलाकों को सैनिटाइज किया गया था। मगर इस बार अभी तक कोई व्यवस्था नहीं बन सकी। इसलिए खेड़ा के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन बिष्ट ने दो हजार लीटर सैनिटाइजर खरीदा है। अर्जुन के मुताबिक दस लीटर सैनिटाइजर में सौ लीटर तक पानी मिलाया जा सकता है। प्रयास है कि आगे भी गांव के लोगों की मदद की जाए।

क्वारंटाइन सेंटर बनाने में आगे

पिछले साल लॉकडाउन में शासन ने आदेश जारी कर कहा था सभी गांवों के स्कूल व पंचायत घर को बतौर क्वारंटाइन सेंटर इस्तेमाल किया जाएगा। ग्राम प्रधानों को इसका जिम्मा सौंपा गया था। अर्जुन की पत्नी लीला बिष्ट वर्तमान में खेड़ा की प्रधान है। गांव के प्रवासियों के लिए तीन क्वारंटाइन सेंटर बनाने के साथ बिस्तर, लाइट, पानी से लेकर भोजन की व्यवस्था भी लीला द्वारा की गई थी।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी