एरीज के कप्यूटर इंजीनियर मोहित जोशी पहुंचे हैं केबीसी में, बिग बी बोले- आना चाहते हैं एरीज

महानायक अमिताभ बच्चन चांद सितारों से रूबरू होने के लिए आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) नैनीताल आना चाहते हैं। यह बात उन्होंने कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग से लौटकर आए एरीज के कंप्यूटर इजीनियर मोहित जोशी से कही।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 09:11 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 09:11 AM (IST)
एरीज के कप्यूटर इंजीनियर मोहित जोशी पहुंचे हैं केबीसी में, बिग बी बोले- आना चाहते हैं एरीज
एरीज के कप्यूटर इंजीनियर मोहित जोशी पहुंचे हैं केबीसी में, बिग बी बोले आना चाहते हैं एरीज

जागरण संवाददाता, नैनीताल : महानायक अमिताभ बच्चन चांद सितारों से रूबरू होने के लिए आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) नैनीताल आना चाहते हैं। यह बात उन्होंने कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग से लौटकर आए एरीज के कंप्यूटर इजीनियर मोहित जोशी से कही। केबीसी का यह कार्यक्रम 18 व 19 अक्टूबर को टेलीकास्ट होगा।

मोहित जोशी मुंबई में केबीसी की शूटिंग के बाद नैनीताल लौट आए हैं। उन्होंने बताया कि बिग बी का नैनीताल से गहरा नाता रहा है। इसलिए उन्होंने केबीसी से सेट से बाहर भी अलग से बातचीत की। उन्होंने कहा कि नैनीताल से लगे भीमताल, सातताल व नौकुचियाताल प्राकृतिक सुंदरता के लिहाज से बेहद खूबसूरत हैं। अब वह एरीज से ग्रहों नक्षत्रों को देखना चाहते हैं। केबीसी का शो समाप्त होने के बाद वह एरीज जरूर आएंगे।

मोहित ने बताया कि केबीसी में जाने के लिए वह स्कूल के दिनों से ही प्रयास कर रहे थे, मगर सफलता करीब 20 साल बाद मिली। इस वर्ष मई से ही तैयारी शुरू कर दी थी। एक-एक सप्ताह के अंतराल में आनलाइन चार इंटरव्यू पास किए। इसके बाद पर्सनल इंटरव्यू के लिए मंबई बुलाया गया। वहां भी सफल होने के बाद केबीसी के सेट पर जाने का मौका मिला। इनाम जीतने के बारे में मोहित ने कहा कि टेलीकास्ट से पहले सार्वजनिक नहीं कर सकते।

मोहित ने केबीसी तक पहुंचने का श्रेय पिता भुवन चंद्र जोशी, माता धना जोशी, भाई संजय जोशी, बहन लताजोशी के साथ एरीज के निदेशक प्रो. दीपांकर बनर्जी, विज्ञानी ब्रजेश कुमार व अर्जुन छिम्वाल को दिया है। मूलरूप से मल्ला रामगढ़ निवासी मोहित 2008 से एरीज में कार्यरत हैं। उनकी पत्नी सुनीता आइटीआइ में अनुदेशक हैं। घर में पांच वर्षीय पुत्र प्रद्यमेष है। मोहित वर्ष 2008 से एरीज में कार्यरत हैं।

chat bot
आपका साथी