उपभोक्ता आयोग में सदस्यों की नियुक्तियां होंगी शीघ्र

उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने राज्य व जिला उपभोक्ता आयोगों के अध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्ति के लिए चयन समिति के अध्यक्ष हेतु उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस मनोज कुमार तिवारी को नामित किया हैै। इससे पद भरे जाने की उम्‍मीद जगी है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Thu, 01 Apr 2021 07:36 PM (IST) Updated:Thu, 01 Apr 2021 07:36 PM (IST)
उपभोक्ता आयोग में सदस्यों की नियुक्तियां होंगी शीघ्र
ऊधमस‍िंंह नगर समेत कई जिलों में रिक्त हैं पद

जागरण संवाददता, काशीपुर : उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने राज्य व जिला उपभोक्ता आयोगों के अध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्ति के लिए चयन समिति के अध्यक्ष हेतु उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस मनोज कुमार तिवारी को नामित किया हैै। उसकी सूचना महानिबंधक ने उत्तराखंड शासन के खाद्य व नागरिक आपूॢत सचिव को दी गयी है। इस कवायद से अब लंबे समय से रिक्त राज्य आयोग व जिला उपभोक्ता आयोगों में अध्यक्ष व सदस्यों के पदों पर नियुक्तियां शीघ्र होने की उम्मीद जगी हैै।

काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीमउद्दीन ने उत्तराखंड शासन से राज्य व जिला उपभोक्ता आयोग में अध्यक्ष व सदस्यों के रिक्त पदों का विवरण तथा उनकी नियुिक्त के लिए प्रस्तावित कार्यवाही की सूचना मांगी थी। इसी क्रम में उच्च न्यायालय के लोक सूचना अधिकारी/ज्‍वाइंट रजिस्ट्रार केसी सुयाल ने संबंधित कार्यवाही के विवरण व चयन समिति अध्यक्ष पद पर नामित करने संबंधी पत्र की फोटो प्रति उपलब्ध करायी हैै। उच्च न्यायालय के लोक सूचना अधिकारी द्वारा उपलब्ध कराये गये पत्र के मुताबिक महानिबंधक उच्च न्यायालय ने उत्तराखंड शासन के सचिव, खाद्य, नागरिक आपूॢत एवं उपभोक्ता मामले को सूचित किया हैै कि उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी को राज्य व जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्ति के लिए चयन समिति का अध्यक्ष नामित किया है। 

कई विवादों पर नहीं हो सका फैसला 

शासन द्वारा उपलब्ध सूचना के अनुसार राज्य आयोग में पहली अगस्त 2019 सेे सभी सदस्यों के पद रिक्त होने के कारण राज्य की सभी अपील, रिवीजनों तथा एक करोड़ सेे 10 करोड़ तक (20 जुलाई 2020 से पूर्व के)  उपभोक्ता विवादों में कोई फैसला नहीं हो पा रहा हैै। 12 जिला आयोगों में अध्यक्ष एवं सदस्यों के पद लंबे समय से रिक्त होने से उपभोक्ता न्याय प्रभावित है। अब चयन समिति अध्यक्ष की नियुक्ति होने सेे इनकी शीघ्र नियुक्ति होने व उपभोक्ता मामलों में शीघ्र न्याय की आस जगी है।

ऊधमस‍िंंह नगर समेत कई जिलों में रिक्त हैं पद

राज्य उपभोक्ता आयोग में पहली अगस्त 2019 से पुरुष सदस्य तथा 17 जुलाई 2019 से महिला सदस्य तथा 20 जुलाई 2020 से दो सदस्यों के पद रिक्त हैं। ऊधमङ्क्षसहनगर जिला आयोग में अध्यक्ष का पद पहली अप्रैल 2019 से तथा महिला सदस्य का पद 12 अक्टूबर 2019 से रिक्त है। रुद्रप्रयाग जिले में 09 जनवरी 2018 से पुरुष सदस्य तथा 23 अक्टूबर 2018 से महिला सदस्य का पद रिक्त हैै।

इसी प्रकार अल्मोड़ा में 16 अप्रैल 2019 से पुरुष सदस्य तथा 25 सितम्बर 2019 से महिला सदस्य का पद, नैनीताल में 17 अप्रैल 19 से महिला तथा 15 अप्रैल 2020 से पुरुष सदस्य का पद रिक्त है। पौड़ी गढ़वाल में 18 नवम्बर  19 से महिला तथा 27 अप्रैल 20 से पुरुष सदस्य तथा बागेश्वर जिले में 10 अप्रैल 2020 से दोनों सदस्यों के पद रिक्त हैं। चम्पावत में 24 अप्रैल 19 से पुरुष तथा 16 अप्रैल 20 से महिला सदस्य का पद रिक्त है।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी