कानून व्‍यवस्‍था देखने के साथ ही खाकी ने रोज रोपे 2400 पौधे, अभियान में पीएसी जवान भी शामिल

पुलिस के जवानों ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए फावड़ा व बेलचा पकड़ 45 दिन में 106709 पौधे प्रदेश भर में रोंपे हैं। रोज 2400 से अधिक पौधे लगाए गए। पुलिस मुख्यालय द्वारा हर जिले के लिए टारगेट दिया गया था। जिसे पूरा कर लिया गया।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 11:35 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 11:35 AM (IST)
कानून व्‍यवस्‍था देखने के साथ ही खाकी ने रोज रोपे 2400 पौधे, अभियान में पीएसी जवान भी शामिल
पद्मभूषण डा. अनिल जोशी जी के साथ पुलिस मुख्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण कर इस अभियान की शुरूआत की गई थी।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : डंडा पकड़ चौराहे पर डटने वाले पुलिस के जवानों ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए फावड़ा व बेलचा पकड़ 45 दिन में 106709 पौधे प्रदेश भर में रोंपे हैं। रोज 2400 से अधिक पौधे लगाए गए। पुलिस मुख्यालय द्वारा हर जिले के लिए टारगेट दिया गया था। जिसे पूरा कर लिया गया। थाने-चौकी के अलावा पीएसी व आइआरबी के जवान भी इसमें शामिल हुए थे। अफसरों के अलावा स्वजन भी पौधा लगाते नजर आए।

पांच यानी विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पर्यावरणविद् पद्मभूषण डा. अनिल जोशी जी के साथ पुलिस मुख्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण कर इस अभियान की शुरूआत की गई थी। जिसके तहत हरेला पर्व तक समस्त पुलिस परिसरों में एक लाख पौंधें लगाने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन 16 जुलाई यानी 45 दिन के भीतर थानों, पुलिस लाइन, वाहिनियों एवं इकाईयों ने उनको आवंटित पौंधें से अधिक पौधे लगाते हुए कुल एक लाख छह हजार सात सौ नौ पौंधे रोपित कर दिये।

जिले वार संख्या

दून पुलिस ने 5613, हरिद्वार 9214, नैनीताल 6976, उत्तरकाशी 4310, उत्तरकाशी 4310, टिहरी 4381, चमोली 4918, रुद्रप्रयाग 4055, पौड़ी 2850, अल्मोड़ा 6710, पिथौरागढ़ 5105, ऊधमसिंह नगर 5217, बागेश्वर 3000, चम्पावत 3000। वहीं संख्या के हिसाब से आरआरबी प्रथम ने सबसे ज्यादा 10256 पौधे लगाए। वहीं, एसएसपी, एसपी, सीओ, कोतवाल ने संदेश देने के लिए अपनी पत्नियों या बच्चों संग पौधरोपण किया। हालांकि, बड़ा सवाल यह है कि इन पौधों की देखरेख भी होगी।

chat bot
आपका साथी