किच्‍छा में अनुपम सिनेप्लेक्स जलकर राख, डेढ़ करोड़ के नुक़सान का अनुमान

शनिवार रात अचानक लगी आग से किच्‍छा में अनुपम सीनेप्‍लेक्स जलकर राख हो गया। दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पा लिया वरना बड़ा हादसा हो सकता था। आग से करीब डेढ़ करोड़ के नुकसान का अनुमान है। इस दौरान पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 02:25 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 02:25 PM (IST)
किच्‍छा में अनुपम सिनेप्लेक्स जलकर राख, डेढ़ करोड़ के नुक़सान का अनुमान
किच्‍छा में अनुपम सिनेप्लेक्स जलकर राख, डेढ़ करोड़ के नुक़सान का अनुमान

किच्छा, जागरण संवाददाता : शनिवार रात अचानक लगी आग से किच्‍छा में अनुपम सीनेप्‍लेक्स जलकर राख हो गया। दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पा लिया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। आग से करीब डेढ़ करोड़ के नुकसान का अनुमान है। इस दौरान पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा है। आग के विकराल रूप को देखकर लोग दहशत में रहे।

शनिवार रात अनुपम सिनेप्लेक्स से आग की लपटें निकलती देखकर बाहर एटीएम के गार्ड ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आग की सूचना पर किच्छा कोतवाली में खड़े अग्निशमन वाहन से आग बुझाने के प्रयास शुरू हो गए। लेकिन आग के तब तक चारो तरफ फैल जाने के कारण रुद्रपुर से दो और पंतनगर से एक अग्निशमन वाहन मंगाना पड़ा। दमकल कर्मियों की दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

हादसे में हाल की प्रोजेक्टर मशीन, यूएफओ, सीटे, सीलिंग और पर्दा जलकर राख हो गया। कोविड के चलते अनुपम सिनेप्लेक्स करीब डेढ़ साल से बंद चल रहा था। सूचना मिलते ही सीनेप्लेक्स स्वामी भूपेंद्र चौधरी एवं संजीव चौधरी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया आग से पूरा हॉल खाक हो गया है। उन्होंने डेढ़ करोड़ के करीब नुकसान का अनुमान बताया है। फिलहाल आग के कारणों का ठीक से पता नहीं चल सका है।

chat bot
आपका साथी