अनिल बलूनी आज हल्द्वानी में कार्यकर्ताओं संग विधायकों-मंत्रियों से करेंगे मुलाकात, तय करेंगे 2022 का रोडमैप

राज्यसभा सदस्य व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने कहा कि नैनीताल की पेयजल योजना उनके ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है। इस योजना को लेकर वह अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। साथ ही अन्य योजनाओं पर भी काम किया जाएगा।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 06:26 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 06:26 AM (IST)
अनिल बलूनी आज हल्द्वानी में कार्यकर्ताओं संग विधायकों-मंत्रियों से करेंगे मुलाकात, तय करेंगे 2022 का रोडमैप
अनिल बलूनी आज हल्द्वानी में कार्यकर्ताओं संग विधायकों-मंत्रियों से करेंगे मुलाकात, तय करेंगे 2022 का रोडमैप

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : राज्यसभा सदस्य व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने कहा कि नैनीताल की पेयजल योजना उनके ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है। इस योजना को लेकर वह अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। साथ ही अन्य योजनाओं पर भी काम किया जाएगा।

शनिवार को हल्द्वानी पहुंचे अनिल बलूनी ने जागरण से बातचीत में कहा कि पंतनगर एयरपोर्ट में कुमाऊं के लिए अलग से एयरपोर्ट बनाया जाना है। लंबे समय से इसकी मांग की जा रही है। इसे लेकर भी अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। साथ ही केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी से वीडियो कांन्फ्रेंसिंग के जरिए भी बातचीत करेंगे। उनका कहना है कि वह राज्य के विकास के लिए हमेशा काम करते रहेंगे। वहीं बलूनी शीशमहल स्थिति आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा विधायकों व मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे। मिशन 2022 को लेकर भी राय जानेंगे। इसके अलावा वह विकास कार्यों को लेकर कुमाऊं स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा करेंगे।

बलूनी की ट्वीट से मची थी कांग्रेस में हलचल

बीते दिनों अनिल बलूनी के एक ट्वीट ने उत्तराखंड की राजनीति में खलबली मचा दी थी। यह ट्वीट किसी बड़े कांग्रेस राजनेता के भाजपा में शामिल होने के संबंध में था। हालांकि बलूनी ने कांग्रेस नेता के नाम का खुलासा नहीं किया था। लेकिन 2017 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस की बड़ी टूट की साक्षी रही उत्तराखंड सियासत में यह संदेश सियासी अटकलों की वजह बन गया। लेकिन दिन में इन सियासी कयासबाजियों पर विराम लग गया जब यह खुलासा हुआ कि उत्तरप्रदेश के बड़े कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जतिन प्रसाद ने भाजपा का दामन थामा है।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी