डबल इंजन की सरकार से प्रदेश की जनता खुशहाल, फिर मिलेगा आर्शीर्वाद : बलूनी

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रणनीति बनानी शुरू कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख व राज्य सभा सदस्य अनिल बलूनी का कहना है कि हम लोगों की चुनाव की तैयारी पूरी तरह से हैं।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 01:55 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 01:55 PM (IST)
डबल इंजन की सरकार से प्रदेश की जनता खुशहाल, फिर मिलेगा आर्शीर्वाद : बलूनी
डबल इंजन की सरकार प्रदेश की जनता खुशहाल, फिर मिलेगा आर्शीर्वाद : बलूनी

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रणनीति बनानी शुरू कर दी है। वहीं प्रदेश के प्रमुख नेताओं की सक्रियता भी तेजी से बढ़ गई है। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख व राज्य सभा सदस्य अनिल बलूनी का कहना है कि हम लोगों की चुनाव की तैयारी पूरी तरह से हैं।

आगामी फरवरी-मार्च में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख बलूनी का कहना है कि भाजपा में जिस कार्य संस्कृति को महत्व दिया जाता है। इसमें हम चुनाव से ज्यादा जनकल्याण के विषयों को देखते हैं। हमारा पूरा उद्देश्य राज्य के विकास पर रहता है। लोगों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिल सकें। इसका ध्यान रखा जाता है।

उन्होंने कहा कि राज्य में जिस तरीके से डबल इंजन की सरकार काम कर रही है, इससे आम जनता खुश है। पिछले साढ़े चार वर्षों में राज्य में अच्छा काम हुआ है। अभी चुनाव से पहले का जो समय बचा है। इस अवधि में तमाम महत्वपूर्ण कार्य पूरे हो जाएंगे। इन योजनाओं से आमजन लाभान्वित होगी। उन्होंने कहा कि जनता हमारे इन्हीं कामों को लेकर हमें फिर से आशीर्वाद देगी। इस बात का हमें पूरा विश्वास है।

रामनगर में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज

रामनगर में 27, 28 व 29 जून को सात सत्रों में चिंतन शिविर का आयोजन होगा। इसमें भाजपा के दिग्गज शामिल होंगे। इस बैठक में चुनावों को लेकर कई अहम निर्णय हो सकते हैं। हालांकि पार्टी ने बैठक के एजेंडा फिलहाल गुप्ता रखा गया है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि राज्य में उपचुनाव को लेकर भी इस बैठक में चिंतन किया जा सकता है। वैसे भी इस समय राज्य की सियासत में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के उपचुनाव को लेकर सबसे अधिक चर्चा है। उन्हें छह महीने के भीतर विधानसभा चुनाव लडऩा है। उन्हें मुख्यमंत्री पद पर चार महीने हो चुके हैं।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी