चम्पावत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, भाजपा जिला अध्यक्ष ने सीएम के सामाने मांग रखने का दिया भरोसा

चम्पावत में उपाध्यक्ष विमला पनेरू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। टनकपुर तहसील में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक पाठक ने कार्यकर्ताओं के बीच जाकर उनकी समस्या सुनी। कहा कि वे कार्यकताओं की मांग मुख्यमंत्री के सामने रख समस्या का समाधान करने का प्रयास करेंगे।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 02:49 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 02:49 PM (IST)
चम्पावत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, भाजपा जिला अध्यक्ष ने सीएम के सामाने मांग रखने का दिया भरोसा
पाटी एवं बाराकोट में भी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

जागरण संवाददाता, चम्पावत : मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर 26 दिन से कार्य बहिष्कार कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। टनकपुर तहसील में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक पाठक ने कार्यकर्ताओं के बीच जाकर उनकी समस्या सुनी। कहा कि वे कार्यकताओं की मांग मुख्यमंत्री के सामने रख समस्या का समाधान करने का प्रयास करेंगे।

चम्पावत में उपाध्यक्ष विमला पनेरू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि आंदोलन को एक माह होने को है, लेकिन सरकार की कान में जूं नहीं रेंग रही है। इस दौरान हेमा बोहरा, दीपा बिष्ट, हेमा जोशी, लक्ष्मी जोशी, चंद्रा कापड़ी, मीना कुंवर, दीपा, ज्योति, प्रेमा तड़ागी, दुर्गा जोशी, सुनीता सक्टा, हीरा जोशी, मीना पांडेय, हेमा भट्ट, पुष्पा मेहरा, हेमा थ्वाल, माया देवी आदि मौजूद रहीं। लोहाघाट में संगठन की ब्लाक अध्यक्ष शार्मिला बोहरा के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील परिसर पर धरने पर बैठीं। इस मौके पर विमला अधिकारी, लीलावती पांडेय, जानकी पाठक, बबीता बोहरा, उर्मिला देवी, बसंती, हेमा, सुशीला, सुमन पांडेय, रीता बोहरा, समीना, कविता देवी आदि मौजूद रहीं। टनकपुर तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक ने कहा कि वे जल्द ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगे। साथ ही उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण किया जाएगा।

इस दौरान गीता चंद, बीना गड़कोटी, देवकी सामंत, सरोज मौनी, गोविंन्दी मेहता, गोविंदी पंत, नीरू बिष्ट, हेमलता, मीना गड़कोटी आदि ने जिलाध्यक्ष पाठक को ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष बच्चन सिंह अधिकारी, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष मदन कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह मेहरा, मंडल उपाध्यक्ष मनोज तिवारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मोर्चा लीला मंगला, मंडल महामंत्री मोहन सिंह, मंडल उपाध्यक्ष मनु गहतोड़ी, संजय कन्याल आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पाटी एवं बाराकोट में भी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

chat bot
आपका साथी