चम्पावत में कलेक्ट्रेट पर गरजीं जिलेभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, चुनाव में सबक सिखाने का ऐलान

उन्होंने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। कहा कि पूर्व में सीएम पुष्कर सिंह धामी और बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने शीघ्र मानदेय बढ़ाने का आश्वासन दिया था। इसके चलते संगठन ने कार्य बहिष्कार का कार्यक्रम स्थगित कर दिया था।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 05:34 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 05:34 PM (IST)
चम्पावत में कलेक्ट्रेट पर गरजीं जिलेभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, चुनाव में सबक सिखाने का ऐलान
मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी मांगें पूरी नहीं हुई है।

जागरण संवाददाता, चम्पावत : जिले भर से पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट में शक्ति प्रदर्शन किया। उन्होंने मांगे न माने जाने पर आगामी विधान सभा चुनाव में सरकार को सबक सिखाने की चेतावनी दी। कहा कि सरकार उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी मांगें पूरी नहीं हुई है। 

जिला स्तरीय रैली में जिला मुख्यालय के अलावा लोहाघाट, टनकपुर, बनबसा, पाटी, बाराकोट से बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में एकत्रित हुई और सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। संगठन जिलाध्यक्ष मीना बोहरा के नेतृत्व में उन्होने मोटर स्टेशन से कलक्ट्रेट तक रैली निकाली। बाद में जिला मंत्री दीपा पांडेय के संचालन में कलक्ट्रेट में सभा का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने राज्य सरकार पर उनकी उपेक्षा करने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार ने हठधर्मिता नहीं छोड़ी तो आने वाले  विस चुनाव में उसे सबक सिखाया जाएगा। उन्होंने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। कहा कि पूर्व में सीएम पुष्कर सिंह धामी और बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने शीघ्र मानदेय बढ़ाने का आश्वासन दिया था। इसके चलते संगठन ने कार्य बहिष्कार का कार्यक्रम स्थगित कर दिया था। लेकिन सुनवाई नहीं होने पर उन्हें दोबारा से आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

उनका कहना है कि वर्तमान में उन्हें बेहद कम मानदेय दिया जा रहा है। दिन पर दिन बढ़ रही महंगाई की वजह परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने मिनीए सहायिका और मुख्य कार्यकत्री का मानदेय 18 हजार रुपये करने की मांग की। इस मौके पर विमला कलखुडिय़ा, शोभा पांडेय, माया देवी, सुनीता सेलिया, गीता जोशी, तुलसी सेठी, विमला पनेरू, बीना पांडेय, सुनीता बोहरा, शर्मिला बोहरा, कविता बोहरा, विमला अधिकारी, लक्ष्मी ओली, ममता जोशी, सीमा देवी, रेखा धौनी, प्रेमा बोहरा, निशा जोशी, सीमा बिष्ट, शांति मेहरा, गीता चंद, देवकी सामंत, सरोज मौनी, गोविंन्दी मेहता, गोविंदी पंत, नीरू बिष्ट, खुशबू, हेमलता, बीना गड़कोटी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी