उत्तराखंड में अराजक तत्वों ने लगाए पाकिस्तान समर्थित नारे, डीएम से शिकायत

समुदाय विशेष के कुछ लोगों ने बीती रात द्वाराहाट में खूब अराजकता फैलाई। इन पर नशे की हालत में धार्मिक उन्माद फैलाने का भी आरोप है। अराजक तत्वों ने स्थानीय लोगों के लिए अपशब्द ही नहीं कहे बल्कि पाकिस्तान समर्थित नारे लगाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 02:35 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 02:35 PM (IST)
उत्तराखंड में अराजक तत्वों ने लगाए पाकिस्तान समर्थित नारे, डीएम से शिकायत
समुदाय विशेष के कुछ लोगों ने बीती रात अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट में खूब अराजकता फैलाई।

द्वाराहाट, जेएनएन : समुदाय विशेष के कुछ लोगों ने बीती रात अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट में खूब अराजकता फैलाई। इन पर नशे की हालत में धार्मिक उन्माद फैलाने का भी आरोप है। अराजक तत्वों ने स्थानीय लोगों के लिए अपशब्द ही नहीं कहे बल्कि पाकिस्तान समर्थित नारे लगाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। सोशल मीडिया पर यह मामला वायरल हो रहा। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष ने डीएम को शिकायती पत्र भेज अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई है।

अल्मोड़ा में चौखुटिया रोड पर नाई की दुकान चलाने वाले युवक ने अपने कुछ साथियों संग बीती देर रात शराब पीकर हंगामा काटा। यही नहीं उसने स्थानीय लोगों के लिए अभद्र भाषावली का इस्तेमाल कर पाकिस्तान जिंदाबाद व अन्य भड़काऊ नारे भी लगाए। इससे लोगों में काफी गुस्सा है। सोशल मीडिया में यह मामला खूब चल रहा। आक्रोश भी है। नगर पंचायत अध्यक्ष मुकेश साह ने डीएम को पत्र भेज नाई पर धार्मिक उन्माद फैलाने की साजिश का आरोप लगा कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कहा कि इससे पूर्व भी इन लोगों ने नगर में अशांति फैलाई है।

बता दें कि करीब तीन माह पूर्व इमरान नामक युवक ने फेसबुक पर नजदीकी गांव की युवती के खिलाफ अभद्र व अमर्यादित टिप्पणी कर दी थी। तब गुस्साए हिंदूवादी संगठनों ने थाने का घेराव किया था। आरोपित गिरफ्तार भी किया गया था। अभी वह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि उसके करीबियों ने बीती रात्रि पाकिस्तान समर्थित नारे लगा दिए गए। नगर पंचायत अध्यक्ष ने यह भी अंदेशा जताया कि कड़ी कार्रवाई न होने से अराजक तत्वों का हौसला बढ़ेगा। इससे क्षेत्र में कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है।

chat bot
आपका साथी