आपदा के बीच अल्मोड़ा पुलिस ने 729 पर्यटकों व लोगों को रेस्क्यू किया, डीआइजी ने की सराहना

लेमन ट्री प्रीमियर मोहान रिसोर्ट में 200 से अधिक पर्यटक फंसे हुए है। यह कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से कहीं निकल नही पा रहे हैं। इनको सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने तुरंत कार्रवाई की।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 10:13 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 10:13 PM (IST)
आपदा के बीच अल्मोड़ा पुलिस ने 729 पर्यटकों व लोगों को रेस्क्यू किया, डीआइजी ने की सराहना
फंसे पर्यटकों व अन्य लोगों ने उत्तराखंड पुलिस का आभार व्यक्त किया।

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : जिले की पुलिस के बेहतरीन तालमेल और समंवय से अल्मोड़ा और नैनीताल जिले में रेसक्यू अभियान चलाकर कुल 729 लोगों की जिंदगियां बचाइ। गरमपानी में अभी भी अभियान जारी है। फंसे पर्यटकों व अन्य लोगों ने उत्तराखंड पुलिस का आभार व्यक्त किया।

मंगलवार को नैनीताल कंट्रोल रुम से अल्मोड़ा कंट्रोल रुम को फोन आया। फोन में बताया कि गया अल्मोड़ा सीमा से लगने वाले नैनीताल जिले के धनगढ़ी के पास कोसी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। यहां लेमन ट्री प्रीमियर मोहान रिसोर्ट में 200 से अधिक पर्यटक फंसे हुए है। यह कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से कहीं निकल नही पा रहे हैं। इनको सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए। धनगढ़ी नाले के पास अत्यधिक पानी होने के कारण नैनीताल पुलिस का इस जगह पर रेसक्यू कर पाना संभव नही है। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंनेे भतरौजखान के थानाध्यक्ष अनीस अहमद के नेतृत्व में तत्काल एक टीम होटल भेजी। जहां उन्होंने पर्यटकों व होटल स्टाफ को ट्रैक्टर ट्राली में बैठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद सभी पर्यटकों को रोडवेज के माध्यम से रामनगर को भेजा। सभी फंसे दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, यूपी, कोलकाता आदि के पर्यटकों ने उत्तराखंड पुलिस का आभार व्यक्त किया।

वहीं दूसरी ओर गरमपानी में सीओ रानीखेत तपेश कुमार के नेतृत्व के गरमपानी नैनीताल जिले के छड़ा नामक स्थान में रेसक्यू अभियान चलाया गया। जहां 36 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। अभी भी अभियान जारी है। इसके अलावा जिले में विभिन्न हिस्सों में 407 लोगों को रेसक्यू किया। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि अभी भी रेसक्यू अभियान चल रहा है। पुलिस के जवानों ने बेहतरीन कार्य किया है। जहां भी सूचना मिल रही है वहां पर कार्य किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी