बूथस्तर तक संगठन खड़ा करने में जुटी आम आदमी पार्टी, नैनीताल में चुने गए प्रभारी

पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर के निर्देशन में नैनीताल प्रभारी प्रदीप दुम्का व नगर अध्यक्ष शाकिर अली की सहमति से सदस्यों का चुनाव हुआ।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 09:44 AM (IST) Updated:Fri, 10 Jul 2020 09:44 AM (IST)
बूथस्तर तक संगठन खड़ा करने में जुटी आम आदमी पार्टी, नैनीताल में चुने गए प्रभारी
बूथस्तर तक संगठन खड़ा करने में जुटी आम आदमी पार्टी, नैनीताल में चुने गए प्रभारी

नैनीताल, जेएनएन : आम आदमी पार्टी ने नगर व बूथ स्तर पर संगठन के विस्तार का काम तेज कर दिया है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर के निर्देशन में नैनीताल प्रभारी प्रदीप दुम्का व नगर अध्यक्ष शाकिर अली की सहमति से सदस्यों का चुनाव हुआ। पार्टी संस्थापक सदस्य श्रीकांत घिल्डियाल को संरक्षक, कुमाऊं विवि कर्मचारी नेता राम पंत को व उमेश तिवारी को उपाध्यक्ष, एटीआई के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी महेश चंद्र आर्य को महासचिव, नईम अहमद व विजय साह को मंत्री कुंदन सिंह सुयाल को संगठन मंत्री, कोषाध्यक्ष गंगा सिंह बिष्ट बनाये गये। कार्यकारिणी सदस्यों में केशव दत्त गुरूरानी,एलएम पंत, संजय कुमार शामिल हैं।

गुरुवार को मल्लीताल में आयोजित बैठक की अध्यक्षता देवेंद्र लाल व संचालन नगर अध्यक्ष शाकिर अली ने किया। बैठक में विधानसभा प्रभारी प्रदीप दुम्का, सह प्रभारी डीएस नेगी द्वारा जनहित संगठन अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, जगमोहन सिंह बिष्ट का स्वागत किया गया। अंत में कोसी नदी हादसे में मृतक महिलाओं, प्रो जीएल साह व उत्तर प्रदेश में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में हाईकोर्ट बार एसोशिएशन पूर्व सचिव विनोद तिवारी, नईम अहमद, देवेंद्र आर्य, मो. कैफ, विनोद मेहता, इरफ़ान ख़ान, देवेंद्र लाल,राम नारायण, उमेश चंद्र तिवारी, विपिन सैनी, प्रकाश चंद्र पांडे, सुल्तान अहमद, महेश चंद्र आर्य, खड़क सिंह, सूरज कुमार, आरसी पंत, गिरीश सिंह, राजेंद्र आर्य, ललित पंत व भास्कर आर्य आदि उपस्थित थे।

यह भी पढें

आदमखोर के दहशत से निजात दिलाने के लिए बिजनौर से पहुंचे शिकारी, कई को कर चुके हैं ढेर 

काठगोदाम क्षे़त्र में हुई जोरदार बारिश के बाद रकसिया नाला उफनाया, कई जगह हुआ जलभराव  

chat bot
आपका साथी